पंजाब में शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, सीएम केजरीवाल और भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी
Punjab News: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाब में आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना का शुभारंभ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने धुरी से किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के मौके पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की सरकार हम गुरु नानक देव जी के आदर्शों के मुताबिक चला रहे हैं।

ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की तरफ से इस योजना के माध्यम से एक साल में लगभग 50 हजार लोगों को तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी. इसके लिए शासन ने एक कमेटी का गठन किया है। पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक यात्रा पर जाने वाले लोगों को फॉर्म उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें मुंबई आतंकी हमले की बरसी: सीएम केजरीवाल ने जवानों के बलिदान को किया नमन












Click it and Unblock the Notifications