CCTV फुटेज रुकवाने कोर्ट पहुंचे सत्येंद्र जैन, भाजपा बोली- जनता से सच क्यों छिपाना चाहते हैं
Satyendar Jain CCTV Footage: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह मीडिया की सुर्खियों में हैं। जिस तरह से जेल के भीतर मसाज लेने और बाहर का खाना खाने का उनका सीसीटीवी फुटेज नजर आया उसके बाद से वह निशाने पर हैं। इस बीच सत्येंद्र जैन ने स्पेशल कोर्ट में याचिका दायर की है और कोर्ट से अपील की है कि तिहाड़ जेल के भीतर का उनका सीसीटीवी फुटेज मीडिया में ना दिखाया जाए। इस मामले पर स्पेशल जज विकास धुल गुरुवार को सुनवाई करेंगे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने सत्येंद्र जैन की कोर्ट में दायर याचिका पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब बहाना नहीं चलेगा, ये लोग आखिर आम जनता से सच को क्यों छिपाना चाहते हैं।
Recommended Video

कोर्ट ने जेल से मांगी रिपोर्ट
इसके साथ ही कोर्ट ने इस पूरे मामले में तिहाड़ जेल से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने जेल प्रशासन से सत्येंद्र जैन को जेल में दिए जा रहे खाने की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने जेल प्रशासन को सोमवार तक का समय दिया है कि वह अपनी विस्तृत रिपोर्ट दायर करे। सत्येंद्र जैन की ओर से कोर्ट में पेश हुए एडवोकेट राहुल मेहरा ने कहा कि इस मामले में गुरुवार को सुनवाई होनी है बावजूद इसके आज एक और सीसीटीवी फुटेज लीक किया गया। इन लोगों ने जानबूझकर ऐसे दिन को चुना है ताकि यह दिखाया जा सके कि जेल के भीतर कुछ बड़ा हो रहा है। कृपया हर चीज की जांच कीजिए। हम भाग नहीं रहे हैं। आज एक और वीडियो को रिलीज किया गया, कल दूसरा वीडियो रिलीज होगा।

सत्येंद्र जैन ने लगाया ये आरोप
दरअसल सत्येंद्र जैन ने कोर्ट में याचिका दायर करके कहा था कि जेल के भीतर उन्हें सही खाना नहीं दिया जा रहा है, उन्हें उनकी धार्मिक मान्यता के अनुसार खाना नहीं दिया जा रहा है,ना ही उनका मेडिकल चेक अप किया जा रहा है। बता दें कि सत्येंद्र जैन का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि वह तिहाड़ जेल के भीतर बाहर का खाना खाते नजर आ रहे हैं।

भाजपा ने बोला हमला
सत्येंद्र जैन की अपील पर भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कहा कि आप के मंत्री सत्येंद्र जैन की लीगल टीम कोर्ट गई है ताकि सीसीटीवी फुटेज को बाहर आने से रोका जाए। इसका मतलब है, ये लोग सच को बाहर आने देने से रोकना चाहते हैं। इन लोगों ने मसाज को लेकर कोर्ट में झूठ बोला, इन लोगों ने घर का खाना और अन्य सुविधाओं को लेकर झूठ बोला है। यह सब काम नहीं करेगा।

28 किलो वजन हुआ कम
बता दें कि सत्येंद्र जैन का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष लगातार आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रहा है। दिल्ली में निकाय चुनाव हैं, ऐसे में सत्येंद्र जैन का वीडियो सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी सवालों के घेरे में है। ताजा फुटेज जो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि जैन बाहर का खाना खा रहे हैं। इससे पहले सत्येंद्र जैन के वकील ने आरोप लगाया था कि ईडी जानबूझकर इस वीडियो को लीक कर रही है। सत्येंद्र जैन ने अपने वकील के जरिए कहा है कि मैंने जेल में 28 किलोग्राम वजन कम किया है क्या यह जेल के भीतर मिल रही सुविधा है। मुझे सही खाना तक नहीं मिल रहा है। आखिर किस सुविधा की ये लोग बात कर रहे हैं।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख












Click it and Unblock the Notifications