पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई कटौती को लालू यादव ने बताया नाटक, बोले- 50 रुपए कम कीजिए
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई कटौती को लालू यादव ने बताया नाटक, बोले- 50 रुपए कम कीजिए
दिल्ली, 04 नवंबर: दीपावली की पूर्व संध्य पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की घोषणा की। केंद्र सरकार के इस फैसले पर दिल्ली पहुंचते ही राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। लालू यादव ने इसे नाटक करार देते हुए कहा कि वे कुछ दिनों के बाद इनकी कीमतें फिर बढ़ा देंगे।
Recommended Video

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बुधवार (03 नवंबर) को दिल्ली पहुंचे। उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। बता दें कि लालू यादव स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे थे, इसलिए इलाज के लिए वो दिल्ली पहुंचे है। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे लालू यादव से न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने पेट्रोल-डीजल को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने इस नाटक करार दिया।
लालू यादव ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल पर 5 रुपये घटाने का जो नाटक किया है, ये बोगस है। 50 रुपये कम करो। इससे कोई राहत नहीं मिलेगी, कुछ दिनों बाद फिर बढ़ा देंगे।' आरजेडी मुखिया ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान जनता के लिए इसकी कीमतों में 50 रुपये की कमी की बात कही। साथ ही ये भी कहा कि 5 रुपए की कमी से कोई राहत नहीं मिलेगी।
वहीं, कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कांग्रेस ने इस फैसले को हालिया उपचुनावों में बीजेपी की हार के कारण उठाया गया कदम करार दिया और कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम साल 2014 में संप्रग सरकार के समय की कीमत के बराबर होने चाहिए।
बता दें, पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कल से क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये कम किया जाएगा। दरअसल पिछले एक सप्ताह से लगातार डीजल पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही थीं। जिसके चलते लोगों लगातार मंहगाई के मुद्दे पर सरकार की आलोचना कर रहे थे। इसके अलावा केंद्र ने राज्यों से तेल पर वैट को कम करने का भी आग्रह किया है।












Click it and Unblock the Notifications