Parvesh Verma: परिवार के साथ सालासर पहुंचे प्रवेश वर्मा, बालाजी से मिला दिल्‍ली का CM बनने का आशीर्वाद?

Pravesh Verma in Salasar & Khatushyam ji: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही प्रवेश वर्मा का नाम दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रहा है। इस बीच प्रवेश वर्मा सालासर बालाजी धाम और खाटूश्‍यामजी के दर्शन किए हैं।

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराया

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हुए इस चुनाव में प्रवेश वर्मा ने कुल 30,088 वोट हासिल किए, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार और मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 25,999 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित इस चुनाव में पिछड़ गए और उन्हें सिर्फ 4,568 वोट मिले। यह जीत बीजेपी के लिए न सिर्फ दिल्ली में नई राजनीतिक दिशा तय कर रही है, बल्कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रवेश वर्मा का दावा भी मजबूत कर रही है।

यह भी पढ़ें- Parvesh Verma Net Worth: 95 करोड़ के मालिक प्रवेश वर्मा अब बनेंगे Delhi CM? कारों का भी तगड़ा कलेक्‍शन

Pravesh Verma

खाटू श्याम और सालासर बालाजी के किए दर्शन

चुनाव जीतने के बाद प्रवेश वर्मा राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रवेश वर्मा ने कहा, "यह जीत बाबा श्याम की कृपा से ही संभव हो पाई है।"

खाटू श्याम के बाद वे चूरू स्थित सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे और अपनी जीत के लिए बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। उनके समर्थकों ने वहां उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे

नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराकर प्रवेश वर्मा ने बीजेपी के लिए एक बड़ी जीत दर्ज की है। 2013, 2015 और 2020 के चुनावों में लगातार तीन बार इस सीट से जीतने वाले केजरीवाल को इस बार हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी के अंदरखाने में अब मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन चल रहा है, और प्रवेश वर्मा इस दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं प्रवेश वर्मा

प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। वे पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं, जो 1996 से 1998 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे। प्रवेश वर्मा इससे पहले पश्चिमी दिल्ली से सांसद भी रह चुके हैं। उनकी इस जीत को दिल्ली की राजनीति में बीजेपी के नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

बीजेपी में जश्न, समर्थकों में उत्साह

बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस जीत को लेकर जबरदस्त जोश है। पार्टी मुख्यालय और प्रवेश वर्मा के आवास पर जश्न का माहौल देखा गया। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बीजेपी जल्द ही मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या फैसला लेती है।

यह भी पढ़ें- Parvesh Verma Daughters: नई दिल्‍ली MLA प्रवेश वर्मा की बेटियां कौन? खूबसूरती में एक्‍ट्रेस को देती हैं टक्‍कर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+