Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Parvesh Verma Net Worth: 95 करोड़ के मालिक प्रवेश वर्मा अब बनेंगे Delhi CM? कारों का भी तगड़ा कलेक्‍शन

Parvesh Verma Net Worth 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने नई दिल्‍ली सीट पर इतिहास रच दिया है। भाजपा उम्‍मीदवार प्रवेश वर्मा ने नई दिल्‍ली सीट पर आम आदमी पार्टी उम्‍मीदवार व दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 4089 से हराया है। प्रवेश वर्मा करोड़ों के मालिक हैं।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 70 में से 48 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही भाजपा में मुख्‍यमंत्री की दौड़ में प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है। नई दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में प्रवेश वर्मा को कुल 30088 वोट मिले हैं। दूसरे स्‍थान पर रहे अरविंद केजरीवाल 25999 वोट हासिल कर सके हैं। कांग्रेस के संदीप दीक्षित 4568 वोट हासिल कर तीसरे स्‍थान पर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Parvesh Verma Daughter: नई दिल्‍ली MLA प्रवेश वर्मा की बेटियां कौन? खूबसूरती में एक्‍ट्रेस को देती हैं टक्‍कर

Parvesh Verma Income

दिल्‍ली में भाजपा सरकार की 26 साल बाद हुई बंपर जीत के मौके पर आइए जानते हैं नई दिल्‍ली से भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा की नेटवर्थ।

Parvesh Verma Net Worth: बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा की कुल संपत्ति और कर्ज

दिल्ली चुनाव 2025 में नई दिल्‍ली सीट से जीत करने वाले बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 95 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 77.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति शामिल है। वहीं, उनकी पत्नी के पास भी 17.53 करोड़ रुपये की चल संपत्ति दर्ज की गई है।

Parvesh Verma Net Worth 2025

Pravesh Verma Property: प्रवेश वर्मा के पास अचल संपत्ति

अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा के पास 11.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी स्‍वाति सिंह नाम पर 6.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। हालांकि, उनके ऊपर 62.60 करोड़ रुपये का कर्ज भी है, जिसमें से 22.59 करोड़ रुपये का पर्सनल लोन उन्होंने अपने भाई सिद्धार्थ सिंह से लिया है। उनकी पत्नी के नाम पर भी 11.45 करोड़ रुपये का कर्ज दर्ज है।

Parvesh Sahib Singh Verma Luxury Cars Collection: प्रवेश वर्मा के पास लग्‍जरी गाड़ियों का कलेक्शन

हलफनामे के अनुसार, प्रवेश वर्मा ने अपनी आय का स्रोत व्यापार और समाज सेवा को बताया है। उनकी पत्नी भी समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। वित्तीय स्थिति की बात करें तो उनके पास 2.2 लाख रुपये कैश मौजूद है। इसके अलावा, उनके पास तीन लग्जरी गाड़ियां भी हैं-टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और महिंद्रा एक्सयूवी।

यह भी पढ़ें- Parvesh Verma: नई दिल्‍ली सीट पर केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश कौन? पिता रहे दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री

Parvesh Verma Net worth

Pravesh Verma Daughters Sanidhi and Trisha: प्रवेश वर्मा की बेटियां सानिधि व त्रिशा

प्रवेश वर्मा एक प्रसिद्ध जाट नेता हैं और दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं; उनके पिता साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता थे। उनके चाचा आज़ाद सिंह भी पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। इनके तीन बच्‍चे हैं। दोनों बेटियां का सानिधि व त्रिशा है।

Parvesh Verma Education BJP MLA from New Delhi: नई दिल्‍ली से भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा की शिक्षा

प्रवेश वर्मा की शिक्षा की शुरुआत आरके पुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई। बाद में उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक किया। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्‍ली सीट पर अरविंद केजरीवाल का हराने के बाद भाजपा नेता अमित शाह से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री बन सकने के सवाल पर कहा कि यह फैसला भाजपा आला कमान लगा। उधर, प्रवेश वर्मा की जीत के बाद उनकी दोनों बेटियों ने भी मीडिया से बातचीत खुशी का इजहार किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+