दिल्ली में Pollution Study हुई बंद, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों ने DPCC चेयरमैन पर लगाए आरोप
DELHI: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के मामले में सियासत जारी है। बुधवार को दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय साझा प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि दिल्ली सरकार ने आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर प्रदूषण के वास्तविक स्रोत का पता लगाने के लिए अध्ययन कराने का फैसला लिया था, लेकिन डीपीसीसी के चेयरमैन अश्वनी कुमार ने दिल्ली के लोगों के साथ खिलवाड़ किया है।

दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने कहा कि डीपीसीसी के चेयरमैन अश्वनी कुमार बिना कोई विमर्श किए दो करोड़ दिल्लीवालों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्टडी का काम ठप हो गया है, इससे दिल्ली सरकार को प्रदूषण के वास्तविक स्रोतों का डाटा मिलना बंद हो चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि जीएनसीटीडी अमेंडमेंट बिल आने के बाद से दिल्ली सरकार के अधिकारी लगातार जनहित के काम रोकने में लगे हैं। इसी कड़ी में डीपीसीसी के चेयरमैन अश्वनी कुमार ने वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली सरकार की रियल टाइम सोर्स अपोर्शनमेंट स्टडी में अड़चन लगा दी है। मंत्रियों ने आगे कहा कि चेयरमैन अश्वनी कुमार ने दिल्ली कैबिनेट के निर्णय को पलट दिया। आईआईटी कानपुर को शेष राशि के भुगतान पर रोक लगा दी.
प्रदूषण का वैज्ञानिक अध्ययन को बताया जरूरी
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली के अंदर सर्दियों के मौसम में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है. अरविंद केजरीवाल सरकार प्रदूषण कम करने के लिए विंटर एक्शन प्लान के तहत कई कदम उठा रही है। इस पहल के कारण से दिल्ली के प्रदूषण स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक निश्चित समय पर प्रदूषण के वास्तविक सोर्स का वैज्ञानिक अध्ययन कराने का फैसला लिया था।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के कई कारण बताए जाते हैं, जिसमें धूल, गाड़ियों, बायोमास बर्निंग और पराली समेत कई कारण शामिल हैं। दिल्ली सरकार ने यह पता लगाने का निर्णय लिया कि किस समय, किस इलाके में, किस कारण से प्रदूषण बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें दिल्ली में 5000 सफाईकर्मी होंगे नियमित, दीपावली पर CM केजरीवाल देंगे बड़ा तोहफा












Click it and Unblock the Notifications