दिल्ली में 5000 सफाईकर्मी होंगे नियमित, दीपावली पर CM केजरीवाल देंगे बड़ा तोहफा

Delhi: दिल्ली सरकार ने दीपवाली से पहले पांच हजार सफाई कर्मचारी नियमित करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को एमसीडी सदन की बैठक में सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्ववर्ती ईडीएमसी ने 18 अप्रैल 2013 को सदन में 5000 सफाई कर्मचारियों के पदों के सृजन का प्रस्ताव पास किया था। इसके अलावा एक अप्रैल 1996 से 31 मार्च 1998 के दौरान भर्ती सफाई कर्मचारियों को एक अप्रैल 2013 से नियमित करने की अनुमति दी गई थी।

delhi mcd safai karmchari

ज्ञात हो कि ईडीएमसी ने 13 दिसंबर 2014 को एक अन्य प्रस्ताव पारित करके कहा था कि सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की तारीख एक अप्रैल 2013 की जगह एक अप्रैल 2004 कर दी गई है, किन्तु निगम की वित्तीय स्थिति लगातार खराब होने के कारण कर्मियों को नियमित नहीं किया गया। यह सफाई कर्मचारी पक्की नौकरी के लिए निरंतर मांग करते हैं।

बहरहाल एमसीडी के एकीकरण और इसके चुनाव को निकट दस महीने बीत गए। मेयर का चुनाव होने के बाद भी एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी अब तक नहीं बनी है। दिल्ली में निगम से जुड़े विकास से संबंधित आर्थिक और कानूनी फैसले नहीं हो पा रहे। अब सदन की बैठक में सफाईकर्मियों के हक में निर्णय लिए जाने की सूचना है। 583.10 करोड़ नियमितीकरण शेष है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में दिए बयान पर बवाल, कांग्रेस ने की गृहमंत्री अमित शाह और CM सरमा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत

प्रस्ताव में निगम के पूर्व के फैसलों से जुड़े तथ्य हैं, जिसके अनुसार पांच हजार सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण के प्रस्ताव के पास होने की तारीख से अब तक 583.10 करोड़ रुपये निगम पर शेष हैं। सफाई कर्मियों के बढ़ी तनख्वाह , सेवानिवृत्ति लाभ के लंबित बकाए का भुगतान एमसीडी ने नहीं किया है।

सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण का बचा मिलेगा या नहीं मिलेगा इसका निर्णय निगम अपनी नीतियों से तय करेगा। पूर्ववर्ती निगमों ने जिन सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला लिया है,उनको पक्की नौकरी मिलने की अब संभावना बनी है। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने सफाई कर्मचारियों को पक्का किये जाने के संकेत दिए हैं, जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा था कि निगम कर्मियों को जल्दही पक्का किया जायेगा।

यह भी पढ़ें Punjab Municipal Elections: टिकट वितरण में नहीं चलेगी सिफारिश, प्रत्याशी चयन के लिए सर्वे करेगी AAP

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+