Cockroach Janta Party फाउंडर अभिजीत दिपके के माता-पिता कौन हैं? बेटे के प्रदर्शन के पहले हुए अंडरग्राउंड
Abhijeet Deepke Father Mother underground: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले युवा, छात्र और अभिभावक दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। नीट-यूजी पेपर लीक समेत अन्य परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं से नाराज लोगों के इस विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व 30 वर्षीय अभिजीत दिपके कर रहे हैं।
अभिजीत दिपके आज सुबह ही अमेरिका के बोस्टन से लौटे हैं और प्रदर्शन स्थल पर 'जय भीम' के नारे लगाते हुए वो लगातार टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

मई 2026 में भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकुमार द्वारा युवाओं को 'कॉकरोच' कहे जाने से आहत होकर अभिजीत ने सोशल मीडिया कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से जो अभियान शुरू किया, वो भले ही युवाओं, बेरोजगारों के लिए विरोध-प्रदर्शन के लिए बड़ा प्लेटफार्म बन चुका है लेकिन इस अभियान ने अभिजीत दिपके के माता-पिता की रातों की नींद उड़ा दी है।

माता-पिता हुए अंडरग्राउंड
CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के माता-पिता को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर काफी चिंता सता रही है। सोशल मीडिया पर ये अभियान शुरू होते ही पूरे परिवार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।
वहीं अब अभिजीत के महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर स्थित घर के बाहर पुलिस तैनात है। आलम ये है कि 6 जून को दिल्ली में जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन से पहले ही माता पिता को अपना घर छोड़ कर अंडरग्राउंड होना पड़ गया है। मनीकंट्राेल की रिपोर्ट के अनुसार अभिजीत का परिवार अज्ञात जगह पर ट्रांसफर हो गया है।
कौन हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, क्या करते हैं?
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंटर अभिजीत दिपके के माता पिता महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर जो पूर्व में औरंगाबाद के नाम से जाना जाता था वहां पर रहते हैं। पिता भगवानराव MIDC से रिटायर्ड इंजीनियर हैं। 30 साल के अभिजीत की मां अनीत दीपके एक गृहणी हैं।
पिता ने बेटे को आंदोलन ना करने की दी थी सलाह
अभिजीत के पिता भगवानराव दिपके ने मीडिया से बात की है। तब उन्होंने कहा था कि मुझे अपने बेटे की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा था मैंने पहले अभिजीत को आंदोलन न करने की सलाह दी थी। लेकिन अब वे बेटे को और नहीं समझाएंगे।
बेटे अभिजीत दीपके की मां बया किया दर्द
अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके बेटे की सलामती की चिंता सता रही है। चंद दिन पहले उन्होंने मीडिया में खुद आकर कहा था कि बेटे की सुरक्षा की चिंता ने उनकी रातों की नींद छीन ली है। पिछले दो दिनों से वे ठीक से सो नहीं सकी हैं, क्योंकि उन्हें हर पल किसी अनहोनी का डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा पढ़ाई-लिखाई और करियर को महत्व देता रहा है, राजनीति उनके जीवन का कभी केंद्र नहीं रही।













Click it and Unblock the Notifications