कप्तानी और टीम से छुट्टी के बाद सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन, ऐसा क्या लिखा जिसकी जमकर हो रही चर्चा
Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा टी20 कप्तानी से हटाए जाने और आगामी दौरों से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बड़ा दिल दिखाया है। इस बड़े झटके के बावजूद पूर्व कप्तान ने आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरों के लिए भारतीय टीम को लेकर प्रतिक्रिया दी हैं। उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस के बीच तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल, पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, जिसके चलते उन पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। आखिरकार चयन समिति ने कड़ा फैसला लेते हुए उनकी जगह स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान नियुक्त कर दिया। लगातार फ्लॉप होने के कारण सूर्या अपनी कप्तानी के साथ-साथ टीम में अपनी जगह भी गंवा बैठे।

बीसीसीआई द्वारा टीम के आधिकारिक ऐलान के बाद यह साफ हो गया कि बोर्ड अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आगे की रणनीति तैयार कर रहा है। खराब फॉर्म और इस बड़े बदलाव के बावजूद सूर्यकुमार यादव ने टीम के प्रति कोई नाराजगी नहीं दिखाई। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए नए कप्तान और युवा खिलाड़ियों से सजी इस टीम इंडिया को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।
फैंस सूर्या के इस रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे एक सच्चे खिलाड़ी की खेल भावना बता रहे हैं। भले ही वह इस समय एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन उनकी इस प्रतिक्रिया ने साबित कर दिया है कि उनके लिए टीम का हित सर्वोपरि है। अब देखना होगा कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
सूर्यकुमार यादव का व्यक्तिगत प्रदर्शन खराब रहा है, इस वजह से उनको टीम से बाहर कर दिया गया। आईपीएल में भी सूर्या का बल्ला खामोश ही रहा था। ऐसे में चयन समिति के सामने उनको बाहर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। भविष्य की योजनाओं को देखते हुए श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम की घोषणा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications