Parvesh Verma: नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश कौन? पिता रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री
Parvesh Verma BJP Mla New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा (Parvesh Sahib Singh) ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर इतिहास रच दिया है। 8 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2205 की मतगणना में प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली सीट को मुख्यमंत्री की सीट माना जाता है, क्योंकि यहां से जीतने वाले नेता अक्सर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनते आए हैं। ऐसे में इस सीट पर भाजपा की जीत न सिर्फ पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि दिल्ली की राजनीति में भी नए समीकरण बना सकती है।

नई दिल्ली सीट पर किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले?
प्रवेश वर्मा, भाजपा-30088
अरविंद केजरीवाल, आप-25999
संदीप दीक्षित, कांग्रेस-4568
विरेंद्र, बसपा-142
हार-जीत का अंतर-4089
नई दिल्ली विधायक बनने के बाद प्रवेश वर्मा ने पिता को याद किया
प्रवेश वर्मा ने दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद फेसबुक पोस्ट शेयर कर पिता के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा को याद किया। लिखा- 'सेवा, सुशासन पर विश्वास और आशीर्वाद की जीत। यह ऐतिहासिक विजय है नई दिल्ली की देवतुल्य जनता की। जीत का प्रमाण पत्र आज स्वर्गीय पिताजी पूजनीय स्वर्गीय डॉ. साहिब सिंह जी को समर्पित किया और उनके आदर्शों एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 'सेवा ही संकल्प' के भाव को निष्ठा से निभाता रहूंगा....'
यह भी पढ़ें- New Delhi Chunav Result 2025 LIVE: नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल हारे, BJP के प्रवेश वर्मा जीते

Who is Parvesh Verma: कौन हैं प्रवेश साहिब सिंह वर्मा?
प्रवेश वर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनका जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए की डिग्री हासिल की।
यह भी पढ़ें- Parvesh Verma Net Worth: 95 करोड़ के मालिक प्रवेश वर्मा अब बनेंगे Delhi CM? कारों का भी तगड़ा कलेक्शन

Parvesh Verma Political journey: नई दिल्ली बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर
नई दिल्ली सीट से बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा ने 2013 में राजनीति में कदम रखा और महरौली विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री को हराकर चर्चा में आए। इसके बाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली से जीत हासिल की और भाजपा में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। अब 2025 में, उन्होंने नई दिल्ली सीट से जीत दर्ज कर भाजपा को दिल्ली में बड़ी मजबूती प्रदान की है।
यह भी पढ़ें- Parvesh Verma Daughters: नई दिल्ली MLA प्रवेश वर्मा की बेटियां कौन? खूबसूरती में एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर

तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं प्रवेश वर्मा
वर्मा अपने तीखे और विवादित बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध के दौरान उनके बयान चर्चा में रहे थे। 2022 में उन्होंने एक विशेष समुदाय के व्यापार के बहिष्कार का बयान दिया, जिससे विवाद खड़ा हुआ था। 2023 में, छठ पूजा से पहले एक सरकारी अधिकारी के साथ उनके विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ था। नई दिल्ली सीट पर उनकी जीत के बाद, अब उनकी भूमिका को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्या वे दिल्ली की राजनीति में भाजपा के नए चेहरे के रूप में उभरेंगे? यह देखने वाली बात होगी।
प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को कितने वोटों से हराया?
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत कर लिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 4089 वोटों से हराकर यह साबित कर दिया कि वे राजधानी की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। चुनाव जीत के बाद प्रवेश वर्मा ने फेसबुक पर पहली पोस्ट में लिखा-'जयश्रीराम'
Pravesh Verma Family Background, Wife, Daughter and Education: प्रवेश वर्मा की पारिवारिक पृष्ठभूमि, पत्नी, बेटी और शिक्षा
प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था। वे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए किया। प्रवेश वर्मा की पत्नी का नाम स्वाति सिंह है। प्रवेश के दो बेटियां बेटियों सानिधिऔर त्रिशा हैं। बेटे का शिवेम सिंह है।
जीत के बाद अमित से मिले प्रवेश वर्मा
वर्मा ने 2013 में महरौली विधानसभा क्षेत्र से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री को हराया। 2014 और 2019 में वे पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सांसद चुने गए। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के महाबल मिश्रा को 5,78,486 वोटों के बड़े अंतर से हराकर रिकॉर्ड कायम किया। अब साल 2025 के दिल्ली चुनाव में नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद प्रवेश वर्मा ने अमित शाह से मुलाकात की। नई दिल्ली सीट पर जीत दर्ज करने के बाद प्रवेश वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली में भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से जीत मिली है।
यह भी पढ़ें- Parvesh Verma: नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश कौन? पिता रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री












Click it and Unblock the Notifications