IPL Trade War: हार्दिक पंड्या को खरीदने की रेस में कूदीं 7 टीमें, CSK-KKR में कौन आगे? ये टीमें भी लगा रही जोर

IPL Trade War: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों के 'ट्रेडिंग विंडो' को लेकर बाजार गर्म है। इस समय सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर हो रही है। आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होने के बाद से ही खेल गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं।

RCB और SRH रेस से बाहर, CSK-KKR में कड़ी टक्कर (IPL Trade War)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल की कुल 9 फ्रेंचाइजियों में से 7 टीमें हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए ट्रेड रेस में शामिल हैं। वहीं, सिर्फ दो टीमों ने इस रेस से दूरी बना रखी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इकलौती ऐसी दो टीमें हैं, जिन्होंने हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

IPL Trade 1

इसके उलट चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स इस स्टार ऑलराउंडर को अपने पाले में खींचने की कोशिशों में जुटी हैं। फिलहाल इस रेस में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सबसे आगे बताया जा रहा है, जिसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से कड़ी टक्कर मिल रही है।

मुंबई के कप्तान के तौर पर उतार-चढ़ाव भरा रहा सफर

हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2015 में मुंबई इंडियंस से ही की थी और वह 2021 तक इस टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद साल 2022 में वह गुजरात टाइटंस के कप्तान बने और टीम को अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया। हालांकि, दो साल बाद यानी 2024 में वह एक बड़े ट्रेड सौदे के तहत दोबारा मुंबई इंडियंस में वापस आ गए। उन्हें पांच बार के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान सौंपी गई थी।

वैभव सूर्यवंशी की IPL सैलरी पर उठा सवाल, कौन है यह शख्स जिसने 1 करोड़ रुपये को बताया फालतू खर्च?
वैभव सूर्यवंशी की IPL सैलरी पर उठा सवाल, कौन है यह शख्स जिसने 1 करोड़ रुपये को बताया फालतू खर्च?

बतौर कप्तान पिछले तीन सीजन (2024, 2025 और 2026) में हार्दिक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनके नेतृत्व में मुंबई की टीम अंक तालिका में क्रमशः 10वें, चौथे और हालिया 2026 सीजन में 9वें स्थान पर रही। इसी निरंतरता की कमी को उनके टीम बदलने की अफवाहों का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, इस संभावित ट्रेड को लेकर अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी या खिलाड़ी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

RCB पर अब होगा आदित्य बिड़ला ग्रुप का राज, CCI से मिली हरी झंडी, 16,660 करोड़ रुपये में बिक गई टीम!
RCB पर अब होगा आदित्य बिड़ला ग्रुप का राज, CCI से मिली हरी झंडी, 16,660 करोड़ रुपये में बिक गई टीम!

आईपीएल में हार्दिक पांड्या का ट्रैक रिकॉर्ड

एक ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक खेले 162 मैचों की 150 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 2,955 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए उन्होंने 116 पारियों में 82 विकेट अपने नाम किए हैं। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बावजूद ट्रेड मार्केट में उनकी मांग काफी ज्यादा है।

IPL के टॉप स्कोरर को क्यों नहीं मिल रहा मौका? वैभव सूर्यवंशी की अनदेखी पर भड़के सुनील गावस्कर
IPL के टॉप स्कोरर को क्यों नहीं मिल रहा मौका? वैभव सूर्यवंशी की अनदेखी पर भड़के सुनील गावस्कर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+