पाकिस्तान ने बढ़ाया दिल्ली NCR में प्रदूषण, टूट सारे रिकॉर्ड, अधिकारियों ने कही हैरान करने वाली बात
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दीपावली से पहले, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 169 से बढ़कर 304 हो गया है , जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह सीजन में पहली बार है जब तीनों एनसीआर शहरों को एक ही दिन 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली में प्रदूषण के पाकिस्तान दोषी
हैरान करने वाली बात यह है कि नोएडा के अधिकारियों ने बढ़ते प्रदूषण के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी डीके गुप्ता ने कहा है कि यह पहली बार है जब नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद ने एक ही दिन 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता देखी है।

हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान को इसके लिए दोषी ठहराना चाहिए ,क्योंकि खेतों में जलाए जाने वाले पराली से निकलने वाला जहरीला धुआं हमारे क्षेत्र में फैल रहा है।"
क्या है कारण
दरअसल लाहौर की फैक्ट्रियों और वाहनों के धुएं से पार पाना मुश्किल है। वहां का स्थानीय मौसम हालात और भोगौलिक स्थिति कुछ ऐसी है कि वायु प्रदूषण को साफ करना लगभग असंभव है। जब लाहौर में हवा पूर्व की ओर बहती है, तो वहां का धुआं आसानी से सीमा लांघकर भारत पहुच जाता है। सर्दियों के मौसम में जब ठंडी हवाएं बहती हैं, तो दिल्ली के वायु प्रदूषण में 30 प्रतिशत तक योगदान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहता है।
यह भी पढ़ें Mumbai: दीपावली पर साफ सफाई पड़ी महंगी, ऑनलाइन क्लीनिंग सर्विस वालों ने चुरा लिया 4 लाख का सोना
इस बीच, दिल्ली का AQI भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है, जिसमें 24 घंटे का औसत AQI 264 दर्ज किया गया है, जो पिछले दिन की तुलना में लगभग 90 अंक कम है। दिल्ली के पिटंपुरा में AQI 167 था।
कितना हो AQI, तो बेहतर या ख़राब?
- 0 से 50: अच्छा
- 51 से 100: संतोषजनक
- 101 से 200: मध्यम
- 201 से 300: खराब
- 301 से 400: बहुत खराब
- 401 से 500: गंभीर
भाजपा ने लगाया सरकार पर आरोप
दिल्ली के वायु प्रदूषण पर राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। भाजपा के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आप सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रदूषण को नियंत्रित करने में "पूर्ण रूप से विफल" रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शहर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने में असफल रही है। दिल्ली की जनता दमघोंटू हवा में सांस लेने पर मजबूर है, लेकिन आप सरकार के पास इससे निपटने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।
यह भी पढ़ें Bomb Threat: तिरुपति इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, तीन दिनों में चौथी बार मिला ईमेल












Click it and Unblock the Notifications