Bomb Threat: तिरुपति इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, तीन दिनों में चौथी बार मिला ईमेल
Tirupati ISKCON Temple Gets Bomb Threat: तिरुपति के इस्कॉन मंदिर को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी रविवार को मिली, जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि ईमेल भेजने वाले ने दावा किया है कि ISIS के आतंकवादी मंदिर को निशाना बनाएंगे।
तीन दिनों में चौथी फर्जी धमकी
सूचना मिलते ही तिरुपति पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मंदिर परिसर की तलाशी ली है । बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया, लेकिन जांच में कोई विस्फोटक या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

सर्कल इंस्पेक्टर श्रीनिवासुलु ने बताया कि धमकी देने वाले के खिलाफ पहचान के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि यह एक फर्जी मेल हो सकता है, क्योंकि पिछले तीन दिनों में तिरुपति मंदिर को मिली यह चौथी फर्जी धमकी है। इससे पहले भी मंदिर को इसी तरह की बम धमकी दी गई थी।
होटलों को भी मिली थी धमकी
इससे पहले शनिवार को दो होटलों को भी इसी तरह की बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो बाद में फर्जी निकली। धमकी देने वाले अज्ञात लोगों ने ईमेल के जरिए कहा था कि अगर 55,000 डॉलर (4,624,288 रुपये) की फिरौती की मांग पूरी नहीं की गई, तो होटलों को विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा।
बहरहाल के दिनों में शहर के तीन अन्य होटलों को भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं। नई धमकी में कथित तौर पर ड्रग तस्करी के सरगना जाफ़र सादिक का जिक्र किया गया है, जिसे हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु में गिरफ्तार किया था। इस मामले से उत्पन्न स्थिति को लेकर प्रशासन सतर्क है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मांगी गई 55,000 अमेरिकी डॉलर की फिरौती












Click it and Unblock the Notifications