Mumbai: दीपावली पर साफ सफाई पड़ी महंगी, ऑनलाइन क्लीनिंग सर्विस वालों ने चुरा लिया 4 लाख का सोना
Mumbai News: दीपावली का त्यौहार करीब आ रहा है। इस त्यौहार में लोग अपने घरों की सफाई और रंग रोगन करते हैं। एक वर्ग सफाई सेवाओं को बुक करने के लिए ऑनलाइन ऐप का सहारा भी ले रहा हैं. हालांकि इन सुविधाओं पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल हाल ही में मुंबई में एक महिला के साथ घटी घटना ने यह स्थित निर्मित की हैं,जहाँ सफाई के नाम पर गहनों की चोरी कर ली गई।
अलमारी से चुराया सोना
दरअसल, मुंबई के दहिसर में ऋषिकेश सोसाइटी के निवासी एक 55 वर्षीय की महिला लीना म्हात्रे ने दीपावली के त्यौहार की तैयारी के लिए 21 अक्टूबर को सफाई सेवा बुक की थी। उनका कहना है कि सफाई के लिए उन्होंने नोब्रोकर ऐप की सेवा बुक करवाई थी। अगली सुबह लगभग 9 बजे दो लोग उनके घर सफाई के लिए पहुंचे। महिला का आरोप है कि जब सफाई करने वालो ने उनके अलमारी से सोने चुरा लिया है।

संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार
महिला के मुताबिक सफाई के दौरान उसे इस बात की जानकारी नहीं थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी अलमारी खुली हुई देखी, तो उनको शक हुआ। जब उन्होंने अपनी अलमारी चेक की, तो सोना गायब था। इसके तत्काल बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। अफसरों ने चोरी के मुख्य संदिग्ध के तौर में पहचाने गए आरोपी 27 वर्षीय अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया है।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच
शिकायत के बाद सोसायटी से सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। पुलिस ने 2 अन्य व्यक्तियों संतोष ओमप्रकाश यादव और सूफियान नजीर अहमद सौदार की पहचान करके पूछताछ की है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या नोब्रोकर ऐप ने कर्मचारियों को पर नौकरी में रखने से पूर्व उनका बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया था।
कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी
पुलिस अफसर संदीप गोर्डे ने बताया कि नियमों के मुताबिक सफाई कर्मचारियों समेत सभी सेवा कर्मचारियों को निजी आवासों में नियुक्त करने से पूर्व पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत होती है। अफसर ने कहा कि , हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या नोब्रोकर ने इन कर्मचारियों को भर्ती करने से पहले उनका सत्यापन किया था। हालांकि, इस वारदात के बाद से ऐप ने उनकी आईडी ब्लॉक कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications