दिल्ली: 'हमरा संघर्ष जारी रहेगा, जब तक हमारे तीनों भाई...', संजय सिंह को बेल मिलने पर बोलीं पत्नी अनीता सिंह
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी है। जमानत मिलने पर उनकी पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि यह सत्यमेव जयते है।
उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि हमारे तीनों भाई- अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को भी कोर्ट से राहत मिलेगी। मैं जमानत की प्रक्रिया पूरी करने जा रही हूं।

अनीता सिंह ने कहा कि यह संघर्ष लंबा है और जारी रहेगा। जब तक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन बाहर नहीं आ जाते, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हम जश्न नहीं मना रहे हैं। हम अदालत को धन्यवाद देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संजय सिंह कल जेल से बाहर आएंगे।
बता दें कि शराब नीति घोटाले केस में संजय सिहं करीब 6 महीने से जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने उन्हें मंगलवार को जमानत दे दी है। वहीं आम आदमी पार्टी में अपने नेता संजय सिंह को जमानत के बाद खुशी की लहर है। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सच्चाई की जीत करारा दिया है।
क्या बोलीं आप नेता आतिशी
आप नेता आतिशी ने कहा कि हमने देखा कि कैसे पिछले दो साल से आप नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया और गिरफ्तार किया जा रहा है। संजय सिंह की जमानत याचिका की अदालती कार्यवाही के दौरान जब सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से मनी ट्रेल का पता पूछा तो ईडी के पास कोई जवाब नहीं था। जिससे साफ होता है कि आखिर में जीत सच की होती है।
यह भी पढ़ें- संजय सिंह की जमानत पर AAP बोली-'आखिर में जीत सच की होती है', बीजेपी ने किया पलटवार












Click it and Unblock the Notifications