संजय सिंह की जमानत पर AAP बोली-'आखिर में जीत सच की होती है', बीजेपी ने किया पलटवार
AAP MP Sanjay Singh Bail: दिल्ली की कथित शराब नीति घोटाले केस में करीब 6 महीने से जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद जल्द बाहर आएंगे। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने उन्हें मंगलवार को जमानत दे दी है।
वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने नेता संजय सिंह को जमानत के बाद खुशी की लहर है। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सच्चाई की जीत करारा दिया है, जिस पर अब भाजपा ने पलटवार किया है।

आखिर में जीत सच की होती है: आतिशी
सुप्रीम कोर्ट की ओर से जमानत दिए जाने पर आप नेता आतिशी ने कहा, ''हमने देखा कि कैसे पिछले दो साल से आप नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया और गिरफ्तार किया जा रहा है। संजय सिंह की जमानत याचिका की अदालती कार्यवाही के दौरान जब सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से मनी ट्रेल का पता पूछा तो ईडी के पास कोई जवाब नहीं था। जिससे साफ होता है कि आखिर में जीत सच की होती है।"
आज लोकतंत्र के लिए एक बड़ा दिन: सौरभ भारद्वाज
शीर्ष अदालत के आदेश के तुरंत बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह कैसे स्वीकार किया जा सकता है कि एक व्यक्ति ने 11 बयान दिए, आपने उसके 10 बयान स्वीकार नहीं किए और 1 बयान स्वीकार कर लिए, जो संजय सिंह के खिलाफ थे और उसे जेल में डाल दिया। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या कोई पैसा बरामद किया गया या कुर्क किया गया। ईडी के पास इसका कोई जवाब नहीं है। आज लोकतंत्र के लिए एक बड़ा दिन है।''
#WATCH | On Supreme Court granted bail to AAP MP Sanjay Singh, AAP leader Atishi says, "... We saw how since the last two years AAP leaders are being framed and arrested in false cases... During the court proceedings of Sanjay Singh's bail petition today, two important things… pic.twitter.com/ERh8V3vgba
— ANI (@ANI) April 2, 2024
बीजेपी ने किया पटवार
संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने साफ कहा कि AAP अब यह दावा नहीं कर सकती कि केंद्रीय एजेंसियां किसी भी तरह की बदले की राजनीति में लिप्त हैं। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि "यह जमानत तब दी गई है जब ईडी ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया है। आज से AAP यह दावा नहीं कर सकती कि कोई भी एजेंसी विशेष रूप से ईडी या सीबीआई किसी भी प्रकार की प्रतिशोध की राजनीति में लिप्त है।"
AAP के दावे का भंडाफोड़
उन्होंने आगे कहा कि, "आज, ED के प्रतिशोधी होने के AAP के दावे का भंडाफोड़ हो गया है। अगर आप सोचती है कि जमानत आरोपों को खारिज करने और जश्न मनाने के बराबर है, तो इसका मतलब है कि पार्टी ने स्वीकार कर लिया है कि सलाखों के पीछे के नेता दोषी हैं।"
अनुराग ठाकुर का बयान
संजय सिंह को जमानत दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "एक के बाद दूसरा AAP का भ्रष्ट नेता जेल गया और कैसे इन्होंने दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात किया, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इनके एक नहीं अधिकतर सभी नेता शराब घोटाले में फंसे हुए हैं। कोई 6 महीने से तो कोई डेढ़ साल से जेल में है, यह दिखाता है कि कितनी भ्रष्ट आम आदमी पार्टी है और कितने बेईमान अरविंद केजरीवाल हैं।"












Click it and Unblock the Notifications