अब दिल्ली में सिर्फ उन्हें मिलेगी बिजली पर सब्सिडी, जो करेंगे आवेदन, जानिए कैसे करें अप्लाई
नई दिल्ली, 24 सितंबर। देश की राजधानी में लोगों को मुफ्त की बिजली देने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि अगले महीने से सिर्फ उन्ही लोगों को सब्सिडी मिलेगी जो लोग इसके लिए आवेदन करेंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्यमंत्री ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है। सीएम ने कहा, कुछ लोग फ़्री बिजली नहीं लेना चाहते। अब दिल्ली में उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे। आप आज से आवेदन करना शुरू कर सकते हैं।
Recommended Video

58 लाख लोगों को मिलती है सब्सिडी
पहले दिल्ली में बिजली बहुत जाती थी, लेकिन हमने बहुत मेहनत करके बिजली की व्यवस्था बेहतर की है। अब तकरीबन हर जगह 24 घंटे बिजली आती है। हमने भ्रष्टाचार को खत्म करके बिजली की लीकेज को रोककर खूब सरकारी पैसा बचाया, इसी वजह से हमने लोगों को फ्री बिजली मुहैया कराई, यह सिर्फ और सिर्फ कट्टर ईमानदार सरकार की वजह से हो पाया है। दिल्ली में कुल 58 लाख घरेलू ग्राहक हैं, जिसमे से 47 लाख को सब्सिडी मिलती है। इसमे से 30 लाख ऐसे लोग हैं जिनके बिजली के बिल शून्य आते हैं। जबकि 16-17 लाख लोगों के बिल आधे आते हैं। 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त है, जबकि 200-400 यूनिट तक बिजली का बिल आधा आता है।

लोग छोड़ना चाहते हैं सब्सिडी
कुछ लोगों की मांग है कि हम बिजली का बिल दे सकते हैं तो हमे क्यों जबरन सब्सिडी क्यों दी जा रही है। इस वजह से कुछ महीने पहले सरकार ने फैसला लिया था कि उन्हें ही सब्सिडी देंगे जो इसके लिए आवेदन करेंगे। हमने कहा था कि 30 सितंबर तक यह सब्सिडी लोगों को दी जाएगी। 1 अक्टूबर के बाद उन्ही लोगों को सब्सिडी दी जाएगी जो लोग इसके लिए आवेदन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सब्सिडी लेने के लिए हमने अगले बिजली बिल के साथ एक फॉर्म देने का फैसला लिया है, जिसके जरिए लोग आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें सब्सिडी के लिए आवेदन
ग्राहक अपना फॉर्म भरकर अपने नजदीकी भुगतान केंद्र पर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आप दिए गए नंबर पर मिस कॉल करके आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा आप 7011311111 पर मिस कॉल कर सकते हैं। जिसके बाद आपके पास एक एसएमस आएगा, जिसमे फॉर्म होगा, इस फॉर्म को भरकर आप सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आप इसी नंबर पर व्हाट्सअप कर सकते हैं। आप व्हाट्सएप पर HI लिखिए और भेज दीजिए, इसके बाद आपको फॉर्म मिल जाएगा, जिसे भरकर आप ऑनलाइन भेज सकते हैं। जिन लोगों के नंबर हमारे पास हैं उन्हें भी हम मैसेज भेजेंगे कि जो लोग सब्सिडी लेना चाहते हैं उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

नहीं किया आवेदन तो नहीं मिलेगी सब्सिडी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपके आवेदन के तीन दिन के भीतर आपको मैसेज आ जाएगा कि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है और आपको सब्सिडी जारी रखी जाएगी। आज से आप इस सुविधा के लिए इन दिए गए विकल्पों को अपनाना शुरू कर सकते हैं। 31 अक्टूबर तक जितने लोग आवेदन कर देंगे उन्हें उन्हें सब्सिडी मिलती रहेगी। लेकिन इसके बाद जो लोग आवेदन करेंगे उन्हें अक्टूबर में सब्सिडी नहीं मिलेगी और नवंबर माह में सब्सिडी दी जाएगी। दिसंबर में आवेदन करने वाले को अक्टूबर-नवंबर का बिल देना पड़ेगा, अगले महीने सब्सिडी मिलेगी। हमने जनता तक इस बात को पहुंचाने के लिए घर-घर तक अभियान चलाया जाएगा।

3000 करोड़ की सब्सिडी
साल में एक बार हर बार एक व्यक्ति को यह मौका दिया जाएगा कि अगर वह सब्सिडी को छोड़ना चाहते हैं तो इसे छोड़ सकते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि जो लोग सक्षम हैं वो सब्सिडी नहीं लेंगे। हम फिलहाल तकरीबन 3000 करोड़ रुपए की सब्सिडी दे रहे हैं। हम जनता के घर-घर तक पहुंचने के लिए कई सारे माध्यम अपना रहे हैं। हम इसके लिए कैंप भी लगा सकते हैं। यह योजना केवल घरेलू ग्राहकों के लिए है।












Click it and Unblock the Notifications