दिल्ली में EOW कार्यालय पहुंची जैकलीन फर्नांडिस, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिर होगी पूछताछ

दिल्ली पुलिस के सामने जैकलीन फर्नांडिस पेश हुईं। आज उनसे लंबे समय तक पूछताछ होगी

मुंबई, 14 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की इन दिनों मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब एक्ट्रेस दिल्ली में EOW कार्यालय पहुंचीं। जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। इस मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सभी सवाल सुकेश के साथ उसके संबंधों और उससे मिले उपहारों पर आधारित है।

Jacqueline Fernandez

जैकलीन से पूछे जाएंगे ये सवाल
जानकारी के मुताबिक, अब जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ शुरू हो चुकी है और ठग सुकेश चन्द्रशेखर से जुड़े उनसे सवाल पूछे जा रहे हैं। इन सवालों की लिस्ट काफी लंबी है। जिसमें उनसे सुकेश संग रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा पहली बार उनकी सुकेश से मुलाकात कैसे और कब हुई थी। साथ ही ये तोहफों का सिलसिला कैसे शुरू हुआ औऱ उन्हें अब तक कितने तोहफे उनसे मिल चुके हैं। इस दौरान अभिनेत्री यह भी पूछा जाएगा कि वह कितनी बार सुकेश से मिली या फोन पर संपर्क किया।

क्या नोरा-जैकलीन मिले उपहारों के बारे में जानती थीं?
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले इस मामले में नोरा फतेही से पूछताछ हुई थी। अब अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में यह भी पता लगाया जाएगा कि, क्या मामले में शामिल दोनों अभिनेत्रियां एक दूसरे को मिले उपहारों के बारे में जानती थीं या नहीं। खैर अब जैकलीन से इस मामले में पूछताछ हो रही है। देखना होगा कि अब इन सवालों की गुत्थी का एक्ट्रेस सुलझा पाएंगी या फिर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+