कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्‍यों के CM के साथ PM मोदी की मीटिंग, क्‍या बातें हुईं?

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में दिनों दिन तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में एक दिन के अंदर अब 3 लाख से ज्‍यादा कोरोना मरीज रोज मिल रहे हैं। महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, केरल, कर्नाटक और छत्‍तीसगढ़ जैसे राज्‍यों में वायरस से लोग ज्‍यादा मर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कोविड अस्‍पतालों में मरीजों के लिए बेड, ऑक्‍सीजन, वेंटिलेटर्स और दवाओं की किल्‍लत मच गई है। कई राज्‍यों की सरकारें कोविड वैक्‍सीन की कमी की शिकायत भी कर रही हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्‍यमंत्रियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus: PM Modi ने 10 राज्यों के Chief Minister के साथ की बैठक | Oxygen Crisis |वनइंडिया हिंदी
    PM Modi meeting with Chief Ministers of high burden states, over the prevailing COVID 19 situation

    कोरोना से सबसे ज्‍यादा प्रभावित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री वर्चुअल मीटिंग में प्रधानमंत्री के साथ हिस्‍सा ले रहे हैं। इस मीटिंग में कोरोना को लेकर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

    PM Modi meeting with Chief Ministers of high burden states, over the prevailing COVID 19 situation

    मीटिंग में अमित शाह, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्‍री अरविंद केजरीवाल, महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्‍री उद्धव ठाकरे, गुजरात के मुख्‍यमंत्‍री विजय रूपाणी और अन्‍य नेता मौजूद हैं। दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम के साथ मीटिंग के दौरान कहा कि, "दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी है। अगर हमारे यहां ऑक्सीजन पैदा करने वाला प्लांट नहीं है, तो क्या दिल्ली के लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी? कृपया सुझाव दें कि केंद्र सरकार में मुझे किससे बात करनी चाहिए, जब दिल्ली के ऑक्सीजन टैंकर को दूसरे राज्य में रोका जाता है?"

    प्रधानमंत्री से चर्चा के दौरान हाल ही केजरीवाल ने कहा, 'हम आभारी हैं कि केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है, लेकिन हालात गंभीर हो चुके हैं। हम किसी को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते। हमने केंद्र को मंत्रियों को फोन किए। उन्होंने पहले मदद की, पर अब वो भी थक गए। पर सवाल यह है कि अगर दिल्ली में ऑक्सीजन की फैक्ट्री नहीं है तो क्या 2 करोड़ लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी। अगर किसी अस्पताल में एक-दो घंटे की ऑक्सीजन बच जाए या ऑक्सीजन रुक जाए और लोगों की मौत की नौबत आ जाए तो मैं फोन उठाकर किससे बात करूं, कोई ट्रक रोक ले तो किससे बात करूं?'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+