मेयर चुनाव के बाद MCD हाउस में हंगामा, शैली ओबेरॉय का आरोप- BJP पार्षदों ने मुझ पर हमला करने की कोशिश की,VIDEO
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय का आरोप है कि बीजेपी पार्षदों ने स्थायी समिति के चुनाव के दौरान मुझ पर हमला करने की कोशिश की।

Delhi Mayor Election: आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और पटेल नगर के वार्ड नंबर 86 से पार्षद शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुनी गई हैं। शैली ओबेरॉय ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया है। मेयर चुनाव के कुछ घंटे बाद स्थायी समिति के सदस्य के चुनाव को लेकर एमसीडी हाउस में जमकर हंगामा हुआ। स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर एमसीडी हाउस के अंदर बीजेपी और आप सदस्यों के बीच हंगामा हुआ। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय का आरोप है कि बीजेपी पार्षदों ने स्थायी समिति के चुनाव के दौरान मुझ पर हमला करने की कोशिश की।
बता दें, दिल्ली एमसीडी चुनाव के लगभग डेढ़ महीने बाद आज मेयर का चुनाव हुआ था, जिसमें शैली ओबेरॉय ने जीत दर्ज की। दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 सालों से काबिज BJP को आम आदमी पार्टी (AAP) की शैली ओबेरॉय ने सत्ता से बेदखल कर दिया है। शैली ओबेरॉय ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया है। शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले है तो वहीं, भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले हैं।
Recommended Video

दिल्ली मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। दिल्ली मेयर पद पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय की जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत और गुंडागर्दी की हार हुई है। शैली ओबेरॉय के मेयर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई।
बता दें कि भाजपा नेता रेखा गुप्ता दिल्ली के शालीमार बाग वॉर्ड 56 से पार्षद है। रेखा गुप्ता अपने कॉलेज के दिनों से ही बीजेपी से जुड़ी हुई हैं और वह 1996 से 1997 के बीच दिल्ली विश्विद्यालय छात्र संघ (DUSU) की महासचिव भी रही हैं। दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 सालों से काबिज BJP को आम आदमी पार्टी (AAP) की शैली ओबेरॉय ने सत्ता से बेदखल कर दिया है। शैली ओबेरॉय ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया है। शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले है तो वहीं, भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले है।
यह भी पढ़ें- Delhi: मोहम्मद इकबाल बने दिल्ली नगर निगम डिप्टी मेयर












Click it and Unblock the Notifications