Delhi: मोहम्मद इकबाल बने दिल्ली नगर निगम डिप्टी मेयर
आप के कैंडिडेट आले मोहम्मद इकबाल ने डिप्टी मेयर पद बीजेपी के उम्मीदवार कमल बांगड़ी को हराकर जीता है।

दिल्ली नगर निगम को उसका नया डिप्टी मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद इकबाल ने डिप्टी मेयर पद का चुनाव जीता है। इससे पहल आप की शैली ओबरॉय मेयर चुनी गईं थीं। आले मोहम्मद इकबाल ने डिप्टी मेयर पद बीजेपी के उम्मीदवार कमल बांगड़ी को हराकर जीता है। आले इकबाल को 147 वोट मिले। वहीं कमल बांगड़ी को 116 वोट मिले।
आप नेता मोहम्मद इकबाल मटिया महल के वार्ड 76 से पार्षद हैं। इकबाल आम आदमी पार्टी के विधायक शोएब इकबाल के बेटे हैं। साल 2012 से आले मोहम्मद इकबाल लगातार पार्षद चुने जा रहे हैं। आले मोहम्मद इकबाल ने 2022 में एमसीडी चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस चुनाव में वह 17 हजार 134 वोटों से अंतर से एमसीडी चुनाव जीते थे।
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी कमल बागड़ी को 31 वोटों से हराया है। इकबाल को 147 और बागड़ी को 116 वोट मिले। जबकि, दो वोट रद्द घोषित कर दिया गया। इससे पहले हुए मेयर के चुनाव में आप की शैली ओबरॉय ने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया था।
डिप्टी मेयर चुनाव में बीजपी सासंद गौतम गंभीर ने वोट नहीं डाला। गौतम गंभीर मेयर पद के लिए वोट डालने के बाद ही सदन से निकल गए थे। जिसके बाद जब डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरू हुई तो बीजेपी पार्षदों ने गौतम गंभीर के सदन में वापस पंहुचने के लिए थोड़ा वक्त मांगा। इस पर नवनिर्वाचित मेयर शैली ओबेरॉय ने पहले से ही बहुत देर हो जाने की वजह से समय देने से इनकार कर दिया।
आले मोहम्मद के डिप्टी मेयर चुने जाने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा- दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के डिप्टी मेयर चुने जाने पर आले इकबाल को बहुत बहुत बधाई। बीजेपी केंद्र सरकार और एलजी साहब तक, सब संविधान के खिलाफ जाकर रोकने की कोशिश करते रहे लेकिन.. दिल्ली की जनता ने कर दिखाया... MCD में भी केजरीवाल।












Click it and Unblock the Notifications