Massage Video Viral: सत्येंद्र जैन की याचिका पर कोर्ट ने भेजा ED को नोटिस, मंत्री ने लगाया ये आरोप
Satyendar Jain Massage Video Viral: मनी लॉन्ड्रिंगकेस में जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की वीडियो ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। आप नेता की दिल्ली के तिहाड़ जेल के अंदर मसाज करवाते हुए CCTV फुटेज सामने आई है। जिसमें सत्येंद्र जैन अपनी बैरक में बिस्तर पर लेटकर मसाज कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर जहां बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है तो दूसरी तरफ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया। वहीं अब सामने आए वीडियो को लेकर सत्येंद्र जैन की कानूनी टीम ने ईडी के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग करते हुए स्पेशल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
Recommended Video

तिहाड़ जेल के अंदर से सामने आई फुटेज पर एक तरफ जहां जेल प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। तो दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस वीडियो को लेकर कोर्ट में पहुंच गई है। जिस पर जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन की लीगल टीम ने ईडी के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग करते हुए विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ईडी ने अदालत में उनके हलफनामे के बावजूद सीसीटीवी वीडियो लीक किया था। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने ईडी को नोटिस जारी किया है, जिसके बाद 21 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी।
वहीं इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जी आप कहां छिप गए हैं? कट्टर ईमानदार कहा था ना आपने? वे कट्टर ईमानदार मसाज करवा रहे हैं। यह (सत्येंद्र जैन) 5 महीने से जेल में है, लेकिन अभी तक इन्हें मंत्रीपद से नहीं हटाया गया है।
दूसरी तरफ सत्येंद्र जैन का बचाव करते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जेल में गिरने की वजह से सत्येंद्र जैन को रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी सर्जरी हुई थी और डॉक्टर ने उनको नियमित फिजिओथेरपी की सलाह दी थी। कोर्ट ने ED को इस वीडियो को जारी न करने के आदेश भी दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications