दिल्ली के इन इलाकों में आज से खुले बाजार, व्यापारी बोले- फॉलो करेंगे कोविड गाइडलाइंस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में फिर बाजार खुलने की छूट दे दी गई है। यहां ईस्ट दिल्ली जिले के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज से लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग स्थित मेन बाजार से लेकर किशन कुंज स्थित लवली पब्लिक स्कूल और उसके आसपास के बाजारों को खुलवा दिया।

Delhi Markets

दिल्ली पूर्वी जिला (डीडीएमए) की चेयरपर्सन सोनिका सिंह ने कहा कि, विकास मार्ग स्थित मेन बाजार से लेकर किशन कुंज स्थित लवली पब्लिक स्कूल और उसके आसपास के बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। इन इलाकों में आज से बाजार खुलेंगे। सोनिका ने कहा कि, यहां के व्यापारियों ने कोरोना नियमों के पालन का आश्वासन दिया था। जिसके बाद बाजार खोलने की अनुमति दी है। दिल्ली सरकार ने इससे पहले भी कुछ इलाकों में बाजार खुलवाए थे। साथ ही कोविड गाइडलाइंस में राहत भी दी।

Delhi Markets

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+