Manish Sisodia Wife से 103 दिनों के बाद मिले, भावुक होकर पत्नी सीमा ने लिखा नोट

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया 103 दिनों से जेल में हैं। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम की पत्नी सीमा सिसोदिया आज लंबे अरसे बाद हसबैंड से मिलने पहुंचीं। उन्होंने भावुक नोट लिखा है।

Manish Sisodia Wife

Manish Sisodia wife सीमा सिसोदिया से 103 दिनों के बाद मिले। दोनों की मुलाकात दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुई है। मनीष सिसोदिया को पत्नी की बिगड़ती तबीयत के आधार पर मिलने की अनुमति मिली थी।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली की आबकारी नीति मामले में सलाखों के पीछे हैं। बीमार पत्नी से मिलने की परमिशन मिलने के बाद दंपती की मुलाकात 7 घंटे तक चली।

पति से मिलने के बाद पत्नी सीमा ने एक इमोशनल नोट जारी किया। संदेश में, सीमा सिसोदिया ने आरोप लगाया कि युगल पर नज़र रखने और उनकी मुलाकात के दौरान उनकी बातचीत सुनने के लिए पुलिस उनके बेडरूम के बाहर तैनात रही।

इसके अलावा, उन्होंने राजनीति में शामिल होने के बाद अपने परिवार के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की और इसे "गंदा खेल" करार दिया। उन्होंने कहा, कई लोगों ने सिसोदिया को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी थी।

शुभचिंतकों की तरफ से आगाह किए जाने की घटना याद कर सीमा सिसोदिया ने कहा, जब मनीष और अन्य लोग AAP बनाने की प्रक्रिया में थे, तो हमें शुभचिंतकों ने आगाह कर राजनीति से दूर रहते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी थी।

बकौल सीमा सिसोदिया, लोगों ने अलर्ट कर कहा था कि पत्रकारिता और सक्रियता अच्छी चीजें हैं, राजनीति में आने से केवल परेशानी होगी। सत्ता में रहने वाले आपके काम में बाधा डालने और हमारे परिवार को पीड़ा देने के लिए अपनी क्षमता से सब कुछ करेंगे।

पति के राजनीति में शामिल होने के फैसले के पीछे के कारणों के बारे में बताते हुए, सीमा सिसोदिया ने कहा, "मनीष फैसले पर दृढ़ थे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और अन्य समान विचारधारा वाले लोगों से हाथ मिलाया। उन्होंने साबित किया कि वे अंतर पैदा कर सकते हैं।"

जेल में पति के सामने आ रही मुश्किलों के बारे में सीमा सिसोदिया ने कहा, "आज मैंने मनीष के चेहरे पर दृढ़ निश्चय देखा। उनकी बातों में भी साफ झलक रहा था।" फर्श पर सोने, मच्छरों, चींटियों, कीड़ों और चिरस्थायी गर्मी के 103 दिनों के बावजूद वह डटे हुए हैं।

बकौल सीमा, मनीष शिक्षा के माध्यम से समाज के उत्थान और अरविंद केजरीवाल के साथ ईमानदार राजनीति का सपना लेकर अविचलित हैं। उन्होंने जेल में सिसोदिया के डेली रूटिन पर भी बात की।

जेल में मनीष सिसोदिया की दैनिक गतिविधियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "उन्होंने दुनिया भर में शिक्षा के इतिहास का अध्ययन करने में खुद को डुबो दिया है। वे अलग-अलग देशों के नेताओं की कहानियां पढ़ रहे हैं।

सीमा ने बताया कि मनीष ऐसे लोगों के बारे में पढ़ रहे हैं, जिन्होंने खुद को शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया है। अपने देशों को आगे रखने के प्रयासों का क्या प्रभाव पड़ा? जैसे विषयों पर बात हुई। साथ ही मेरी सेहत पर भी चर्चा की।

इससे पहले मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार को बीमार पत्नी से उनके आवास पर मिलने की इजाजत दी। दिल्ली शराब नीति घोटाले में कथित भूमिका के लिए वे 26 फरवरी से ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में हैं।

विगत 30 मई को सीबीआई ने सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया था। 26 फरवरी के बाद 9 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में यानी 103 दिनों से सलाखों के पीछे हैं।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Recommended Video

    Excise Policy Case: Manish Sisodia के घर पहुंचने से पहले पत्नी को लेकर आई बड़ी खबर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+