दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी है।

Manish Sisodia

Manish Sisodia to Meet his Wife: दिल्ली शराब नीति में से जुड़े कथित घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हिरासत में हैं। उन्होंने अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर खी थी। याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें पत्नी से मिलने की अनुमति दे दी है। हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक सिसोदिया को उनकी पत्नी से मिलाने के लिए उनके हिसाब से किसी एक दिनकी अनुमति रहेगी।

दिल्ली शराब नीति से जुड़े घोटाला मामले में मनीलॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में उन्होंने अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए 6 सप्ताह की अंतिरिम जमानत मांगी थी, लेकिन अदालत ने उन्हें सिर्फ 7 घंटे की अनुमति दी है। अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए ये निर्णय दिया।

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को हालांकि कोर्ट ने पत्नी से मिलने की इजाजत तो दी लेकिन इस दौरान कई शर्तें रखी। कोर्ट ने कहा है कि किसी दिन घर पर या अस्पताल में सिसोदिया की पत्नी से मुलाकात कराई जाए। अदालत ने कहा कि सिसोदिया को उनके अनुसार सुविधाजनक दिन पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति होगी।

Recommended Video

    Delhi Excise Policy Case | Manish Sisodia को बड़ा झटका, Tihar Jail में ही रहेंगे | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+