अपनी आंखों के सामने पत्नी को गैर मर्दों के साथ हमबिस्तर होने को मजबूर करता था पति

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति लोगों से पैसे लेता था और उसका रेप होते देखता था। उसका एक चार साल का बेटा भी है। पति ने उसे जान से मारने की धमकी देकर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया।

नई दिल्ली। एक महिला ने अपने पति पर जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप लगाया है। 35 वर्षीय महिला ने पुलिस से कहा कि बीते चार सालों में उसके साथ कई लोगों ने रेप किया है। महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद मामले की तहकीकात शुरू हो गई है।

अपनी आखों के सामने पत्नी को गैर मर्दों के साथ हमबिस्तर होने को मजबूर करता था पति

शादी को हो गए हैं 20 साल
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला की शादी को करीब 20 साल हो चुके हैं। कई साल से उसका पति उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करता रहा। उसके पति ने अपनी आंखों के सामने उसका रेप कराया। रेप करने वाले ज्यादातर लोगों को वह जानती थी। READ ALSO: बेटी को धोखा देने वाले को बाप ने दी खौफनाक मौत, बार में घुसकर मारा

बेटे को जान से मारने की दी थी धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति लोगों से पैसे लेता था और उसका रेप होते देखता था। उसका एक चार साल का बेटा भी है। बेटे के जन्म के बाद उसके पति ने उसे मारने की धमकी देकर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। डीसीपी (ईस्ट) ओमवीर सिंह ने कहा, 'इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।' महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। READ ALSO: दो लड़कियों के बीच हुआ इश्क, एक ने WhatsApp पर शेयर कर दीं न्यूड तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+