बेटी को धोखा देने वाले को बाप ने दी खौफनाक मौत, बार में घुसकर मारा
2014 में राजेश ने खुद को अविवाहित बताते हुए अनुशा से हनुमान मंदिर में शादी रचाई थी। अनुषा को बाद में पचा चला कि राजेश ने उसे धोखा दिया है तो उसने उससे दूर रहना शुरू किया।
हैदराबाद। बेटी को धोखा देने वाले को एक शख्स ने मौत के घाट उतार दिया। घटना हैदराबाद की है। पुलिस ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के नेता को एक शख्स की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोमवार रात उसे एक बार में चाकू मारकर हत्या की थी।

अगवा करके रेप का लगा था आरोप

मंदिर में की थी शादी

एक साल बाद जेल से रिहा हुआ
इस घटनाक्रम की वजह से अनुशा काफी परेशान थी और एक दिन जब उसके परिवार के लोग उसे पिकनिक पर ले गए तो उसने नागार्जुन सागर में कूदकर जान दे दी। घटना उसी महीने हुई। राजेश के खिलाफ हयाथनगर थाने में 10 आपराधिक मामले दर्ज थे। अनुशा की मौत के बाद उस पर अवैध रूप से किसी को कब्जे में रखने (PD एक्ट) के तहत केस दर्ज हुआ और वह एक साल के लिए जेल चला गया। वह जून 2016 में जेल से बाहर आया। READ ALSO: वैलेंटाइन डे पर झाड़ियों के पीछे मिले कपल का VIDEO वायरल, युवक ने की आत्महत्या

साथियों के साथ मिलकर चाकू से किया हमला
पुलिस ने बताया, 'श्याम सुंदर रेड्डी तब से मौके की तलाश कर रहा था। उसने सोमवार रात राजेश अपने गोस्त युगंधर के साथ बार गया था। जब वह बार से निकलने वाला था उसी वक्त श्याम सुंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर पर काफी जख्म मिले। उसका दोस्त जब तक कुछ कहता, आरोपी वहां से भाग निकले।' श्याम सुंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications