Mahila Samriddhi Yojana: रक्षाबंधन पर दिल्‍ली की महिलाओं को मिलेगी सौगात? हर महीने दिए जाएंगे 2500 रुपये

Mahila Samriddhi Yojana: देश की राजधानी दिल्‍ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार जल्‍द अपना वादा पूरा करने जा रही है। भाई-बहनों के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर रेखा गुप्‍ता सरकार महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित 'महिला समृद्धि योजना' को आगामी 28 अगस्त को औपचारिक रूप से शुरू किया जा सकता है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इंडिया टुडे में मीडिया के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍वयं महिलाओं के लिए इस योजना का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। दिल्‍ली की लाखों महिलाओं को सीधे आर्थिक मदद करेन वाली इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने अपनी प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।

Mahila Samriddhi Yojana

दिल्‍ली की भाजपा सरकार ने अपने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 5110 करोड़ रुपये की बड़ी राशि आवंटित की गई है। सरकार का अनुमान है कि इससे दिल्ली की लगभग 20 से 22 लाख महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा।

दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार तकनीकी या प्रशासनिक बाधा के लागू करना चाहती है। उनका कहना है कि योजना को पूरी तैयारी के साथ जमीन पर उतारा जा रहा है ताकि भविष्य में लाभार्थियों को राशि प्राप्त करने में कोई समस्या न हो।

किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ?

दिल्‍ली राज्‍य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्‍य से शुरू की जा रही महिला समृद्धि योजना के कुछ कड़े पात्रता मानदंड तय किए हैं ताकि जरूरतमंद महिलाओं तक ही इसका लाभ पहुंचे।

  • महिला का दिल्ली का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदिका की आयु सीमा 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से तीन लाख रुपये के बीच या उससे कम होनी चाहिए।
  • राशन कार्ड धारक महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी

किन महिलाओं को योजना में नहीं किया जाएगा शामिल?

  • पात्रता के मुख्य बिंदु किन्हें नहीं मिलेगा लाभ (अपवर्जन)
  • दिल्ली की स्थायी निवासी महिला सरकारी नौकरी में कार्यरत महिला
  • आयु सीमा 21 से 60 वर्ष के मध्य आयकर दाता परिवार की महिला
  • पारिवारिक आय ₹2.50 से ₹3 लाख तक सरकारी पेंशन प्राप्त करने वाली महिला
  • राशन कार्ड धारक महिला (प्राथमिकता) चार पहिया वाहन की मालकिन gksxh!

सरकार ने इस योजना का दुरुपयोग रोकने के लिए अपवर्जन नियम भी कड़े रखे हैं। यदि किसी परिवार में कोई महिला सरकारी नौकरी में है, आयकर भरती है या सरकारी पेंशन का लाभ ले रही है, तो उसे इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है। इसके अलावा चार पहिया वाहन मालिक भी अपात्र होंगे।

ऑनलाइन होगी आवेदन की प्रक्रिया, महिलाएं कैसे करें अप्‍लाई?

इस योजना की पूरी आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए इसे पूरी तरह से डिजिटल रखा गया है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल तैयार किया है। इसके माध्यम से महिलाएं घर बैठे या नजदीकी नागरिक सेवा केंद्र पर जाकर आसानी से अपना आवेदन जमा कर सकेंगी।

अप्‍लाई करने के लिए किन दस्‍तावेज की होगी जरूरत?

आवेदन प्रक्रिया के दौरान महिलाओं को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और व्यक्तिगत जानकारियां साझा करनी होंगी। इनमें प्रमुख रूप से आधार कार्ड, आवेदिका का पूरा नाम, जन्म तिथि, माता-पिता या पति का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और दिल्ली में निवास की अवधि से संबंधित प्रमाणपत्र शामिल हैं।

इसके साथ ही, सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता आवेदिका के बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक होना है। सरकार योजना की राशि को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर अर्थात डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित करेगी, जिससे किसी भी प्रकार के बिचौलिए की गुंजाइश नहीं रहेगी।

महिलाओं को 2500 रुपये से मिलेगी आत्‍मनिर्भरता

दिल्ली सरकार की इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। हर महीने मिलने वाली 2500 रुपये की यह निश्चित राशि महिलाओं को दैनिक जीवन के खर्चों के लिए आत्मनिर्भर बनाएगी। इससे वे अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहेंगी।

इस राशि का सबसे सकारात्मक प्रभाव बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। गरीब परिवारों में महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी पैसों की कमी के कारण कर देती हैं। इस अतिरिक्त आर्थिक सहायता से वे अपने स्वास्थ्य और बच्चों की पौष्टिक आहार संबंधी जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+