'अपराध का राजनीतिकरण करना आदत बन गई है', एलजी वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के पत्र का दिया जवाब

LG VK Saxena To Arvind Kejriwal: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चिट्टी का जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली पुलिस की नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी करना आदत सी बन गई है। कहा कि इन दिनों अपराध का राजनीतिकरण करना आम बात हो गई है।

उपराज्यपाल ने कहा कि इससे कोई फायदा नहीं होता है। आप और आपकी मंत्रिपरिषद मीडिया गैलरी का फायदा उठाने के लिए ये करते हैं। सार्थक चर्चा के लिए आपको मुझसे मिलने के लिए स्वागत है।

एलजी वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के पत्र का दिया जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी मंगलवार को बिगड़ती कानून व्यवस्था पर एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में लिखा कि राष्ट्रीय राजधानी में अपराधों में खतरनाक वृद्धि हो रही है। इस पर रोक और नियंत्रण करने की सख्त जरूरत है। इसी आलोक में सीएम केजरीवाल ने एलजी को पत्र लिखा है।

बता दें कि हाल ही में विकासनगर इलाके में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। विकासनगर थाना को पीसीआर को मिली कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कराने अस्पताल ले गई थी। हालांकि, बच्ची की हालत अभी ठीक है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 10 साल मासूम बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। इसको लेकर दिल्ली सीएम ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। दिल्ली में आए दिन ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं। इससे पहले शाहबाद डेरी में एक नाबालिग लड़की के प्रेमी ने चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए केजरीवाल ने लिखा LG को पत्र, गृह मंत्रालय और एलजी को बताया जिम्मेदार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+