दिल्ली: बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए केजरीवाल ने लिखा LG को पत्र, गृह मंत्रालय और एलजी को बताया जिम्मेदार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए एलजी विनय सक्सेना को पत्र लिखा है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही में हुई हत्याओं के बाद कानून व्यवस्था पर उठे सवालों को लेकर एलजी विनय सक्सेना को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि मै इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपके साथ अपने कैबिनेट सहयोगियों की बैठक प्रस्तावित करने को तैयार हूं। साथ ही उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए गृह मंत्रालय और एलजी को जिम्मेदार ठहराया है।

सीएम केजरीवाल ने एलजी को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय और एलजी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अपराध पर लगाम लगाने के लिए कुछ सख्त कदम उठाने की जरूरत है , जिसकी जिम्मेदार नीति निर्माताओं द्वारा अनदेखी की जा रही है।

cm-kejriwal-wrote-a-letter-to-LG

इससे पहले भी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में कानून व्यवस्था यदि राज्यपाल के बजाय आम आदमी पार्टी की सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सुरक्षित होती। वहीं, इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस पर निशाना साध चुकी हैं।

बता दें कि दिल्ली के आरके पुरम में रविवार को प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, उसी दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या का मामला सामने आने के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+