ISIS आतंकी अबू यूसुफ के घर से मिला विस्फोटक जैकेट, झंडा..जानिए और क्या-क्या मिला?

दिल्ली। धौलाकुआं से पकड़े गए इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकी मुस्तफीक उर्फ अबू यूसुफ के घर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले पहुंची। यहां उतरौला थाना क्षेत्र के बढ़या भैंसाही गांव में स्थित उसके घर की छापेमारी जारी है। इस दौरान पुलिस को यूसुफ के घर से कुल 19 तरह का सामान मिला है। यूसुफ के घर पर मानव बम वाली जैकेट, विस्फोटक से लदी बेल्ट, बारूद और आईएसआईएस का झंडा मिला है। पुलिस ने बताया कि यूसुफ के मंसूबे तबाही मचाने के थे और इसलिए वह काफी समय से घर पर ही विस्फोटक इकट्ठा कर रहा था।

Recommended Video

    ISIS के संदिग्ध आतंकी Abdul Yusuf के घर से तबाही का सामान बरामद | Balrampur | वनइंडिया हिंदी
    Know what happened from ISIS terrorists Abu Yusuf house

    दिल्ली स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यूसुफ को गिरफ्तार करने के साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया था। बताया कि अबू यूसुफ के घर से ऐसे कई सामान बरामद हुए हैं जो उसके खूंखार आतंकी होने की बात पुख्ता कर रहे हैं। पुलिस को यूसुफ के घर से दो जैकेट मिली है। इनमें से एक भूरे रंग की जैकेट है जिसमें 3 बारूद पैकेट रखे हुए थे। इसके अलावा एक नीले रंग की चेक वाली जैकेट भी मिली जिसमें 4 विस्फोटक पैकेट रखे हुए थे। दोनों जैकेट से विस्फोटक सुरक्षित तरीके से हटा दिए गए।

    यूसुफ के घर से बरामद हुई जैकेट से जो विस्फोटक हटाया गया, उसे ट्रांसपैरेट टैप से लपेटा गया था। इसमें विस्फोटक और बॉल बियरिंग लगे हुए कार्डबोर्ड शीट रखे गए थे। इनसे इलेक्ट्रिक तारें बाहर निकली हुई थीं। इसके अलावा एक लेदर बेल्ट भी बरामद हुई जिसमें तीन किलो विस्फोटक लगा हुआ था। करीब 8 से 9 किलो विस्फोटक 4 अलग-अलग पॉलिथीन में रखा हुआ था। पुलिस टीम को यूसुफ के घर से ये मिला आईएसआईएस का झंडा, अलग-अलग व्यास के 30 बॉल बियरिंग, एक पैकेट जिसमें बॉल बियरिंग के 12 छोटे बॉक्स रखे गए थे। 4-4 वॉट की तीन लिथियम बैट्री -9 वॉट की एक लीथियम बैट्री -दो मेटल बॉक्स।

    यूसुफ के घर से तीन सिलेंडर के आकार वाले मेटल बॉक्स मिले जिसमें विस्फोटक और इलेक्ट्रिक तारों को ट्रांसपैरंट टेप से लपेटा गया था। दो मेटल बॉक्स में बॉल बियरिंग लगाई गई थीं। इसके अलावा टारगेट प्रैक्टिस के लिए एक वुडन कार्ड भी बरामद हुआ। पुलिस टीम ने यूसुफ के घर से ये भी बरामद किया दो लोहे की ब्लेड, एक वायर कटर, दो मोबाइल चार्जर, इलेक्ट्रिक तारों से जुड़ी हुई टेबल अलार्म वॉच, एक काले रंग का टेप।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+