दिल्ली को ऑक्सीजन संकट से उबारने के लिए केजरीवाल ने उद्योगपतियों को लिखा पत्र, कहा- प्लीज मदद कीजिए

नई दिल्ली, अप्रैल 25। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट के साथ-साथ ऑक्सीजन की किल्लत एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के कारण लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से लेकर अपने पड़ोसी राज्यों की सरकारों से भी ऑक्सीजन की मदद मांगी है और अब मुख्यमंत्री ने देश के तमाम बड़े उद्योगपतियों को एक पत्र लिखा है। केजरीवाल ने इस पत्र के जरिए दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की मांग की है।

Recommended Video

    Delhi Lockdown Extended : कोरोना संकट के बीच दिल्ली में 3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन | वनइंडिया हिंदी
    Arvind kejriwal

    केजरीवाल ने इन उद्योगपतियों को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री ने इस खत में लिखा है कि कृपया करके दिल्ली को इस संकट से उबारने में दिल्ली सरकार की मदद करें, यदि आपके पास ऑक्सीजन और टैंकर हैं तो हमारी मदद के लिए आगे आएं। आपको बता दें कि केजरीवाल ने जिन उद्योगपतियों को पत्र लिखा है, उसमें मुकेश अंबानी के अलावा रतन टाटा, आदित्य बिरला, राहुल बजाज, आनंद महिंद्रा, हिंदुजा ब्रदर्स समेत कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं।

    दिल्ली में क्यों है ऑक्सीजन का इतना संकट?

    आपको बता दें कि दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत बहुत ज्यादा हो रही है। स्थिति ये है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण वहां भर्ती मरीज अब दम तोड़ रहे हैं। दिल्ली में ये समस्या गंभीर इसलिए भी है कि यहां पर ऑक्सीजन का प्रोडक्शन नहीं होता है और ना ही मेडिकल ऑक्सीजन की कोई फैक्ट्री है। शनिवार को तो दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 20 मरीजों की मौत हो गई थी।

    शनिवार को सभी मुख्यमंत्रियों को लिखी थी चिट्ठी

    इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को सभी मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की मदद का अनुरोध किया था। सीएम केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा था, "अगर आपके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन हो, तो दिल्ली की मदद करें। केंद्र सरकार हमारी मदद कर रही है, लेकिन कोरोना की गंभीरता ऐसी है कि सभी उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+