केजरीवाल सरकार ने बदली चांदनी चौक की सूरत, चमाचम हुईं सड़कें, मिली जाम से मुक्ति

केजरीवाल सरकार चांदनी चौक की सूरत को बदलने के काम में लग गई है। चांदनी चौक लाल किले के ठीक सामने स्थित है और वह ऐतिहासिक रूप से भी काफी मायने रखती है, इसके बावजूद चांदनी चौक की किसी भी सरकार ने सुध नहीं ली।

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। जब से अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली की सत्ता में आई है, तब से उसने दिल्ली और दिल्लीवासियों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। लोगों के हित में केजरीवाल सरकार ने कई ऐसी योजनाओं को लागू किया है तो पूरे भारत में किसी और राज्य में देखने को नहीं मिलती हैं। अब केजरीवाल सरकार चांदनी चौक की सूरत को बदलने के काम में लग गई है।

Chandni Chowk

चांदनी चौक लाल किले के ठीक सामने स्थित है और वह ऐतिहासिक रूप से भी काफी मायने रखती है, इसके बावजूद चांदनी चौक की किसी भी सरकार ने सुध नहीं ली। लेकिन केजरीवाल सरकार अब इसके सौन्दर्यीकरण में लग गई है। चांदनी चौक को वर्ल्ड क्लास लुक दिया जा रहा है। इसे यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। कुल मिलाकर सरकार इसे आधुनिक रूप देने में लग गई है। यहां आने जाने वाले लोगों को जाम जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए वहां सुबह 9 बजे से राज 9 बजे तक मोटरसाइकल की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी- इस नंबर पर मिस कॉल देकर उठाएं केजरीवाल सरकार की सभी योजनाओं का लाभ

इससे पहले वहां हमेशा जाम जैसी समस्या बनी रहती थी और लाल किला देखने के लिए आने वाले पर्यटक जाम की वजह से बेहद परेशान रहते थे। केजरीवाल सरकार ने इस समस्या को महसूस किया और अब इससे लोगों के निजात दिलाने के काम में जुट गई है।

अगर अब आप चांदनी चौक जाएंगे तो आपको इसकी बदली हुई तस्वीर नजर आएगी। इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए सड़कों के दोनों और ग्रेनाइट की टाइल्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ साथ सड़कों के किनारे बैठने के लिए आधुनिक सीटें लगाई गई हैं। हरियाली के लिए सड़क के दोनों ओर पौधे लगाए गए हैं। सरकार के इस कदम से निश्चित तौर पर दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+