दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी- इस नंबर पर मिस कॉल देकर उठाएं केजरीवाल सरकार की सभी योजनाओं का लाभ
अगर आप दिल्ली के निवासी हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। लोगों के हित में ताबड़तोड़ फैसले ले रही अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक और अच्छा फैसला लिया है।
नई दिल्ली, 13 अप्रैल। अगर आप दिल्ली के निवासी हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। लोगों के हित में ताबड़तोड़ फैसले ले रही अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक और अच्छा फैसला लिया है। दरअसल सरकार ने आम लोगों को अपनी विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है, जिसपर मिस कॉल देकर आप सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिल्ली सरकार की योजनाओं से आम जनता को जोड़ने के लिए 8447004400 जारी किया। यह नंबर मुख्य रूप से दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। उन्होंने दिल्ली राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह नंबर जारी किया। इस दौरान आयोग के अधिकारियों ने विभाग द्वारा किए गए कार्यों की जानकारियां भी प्रस्तुत कीं।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की पीएम मोदी को चिट्ठी, कोरोना वैक्सीन लेने के लिए खत्म की जाए उम्र की सीमा
दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा बताया कि प्रत्येक विधानसभा के संबंधित विधायकों द्वारा नांमित 5 सदस्यों की एक सलाहकार समिति बनाई है, जिसके लिए सभी विधायकों को पत्र भेजा गया है। इस तरह बहुत जल्द करीब 350 कार्यकर्ताओं का एक कार्यदल बना दिया जाएगा, जो दिल्ली में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करेगा और उन तक सरकार की सभी योजनाएं पहुंचाने का कार्य करेगा।
किन लोगों को होगा फायदा
दिल्ली सरकार ने खासतौर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए यह मिस्ट कॉल सेवा शुरू की है। इसके जरिए वह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, फ्री पानी योजना, बिजली बिल माफ योजना, गेस्ट टीचर व आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications