कमाल आर खान का PM मोदी पर जोरदार हमला, कहा- देशवासियों को छोड़ दिया सड़क पर मरने को
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच खड़े हुए ऑक्सीजन संकट को लेकर आम लोगों से लेकर तमाम बड़ी हस्तियां केंद्र सरकार पर निशाना साध रही हैं। शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) ने ट्विटर के जरिए पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी ठीक कहा था कि मैं वो काम करूंगा, जो पिछले 70 सालों में नहीं हुआ।

पीएम मोदी ने देश कर दिया बर्बाद- KRK
कमाल आर खान ने ट्वीट कर कहा है, "मोदी जी ने बार, बार कहा कि मैं वो करूँगा, जो देश में 70 सालो में नही हुवा! और मोदी जी ने करके दिखा दिया! देश तो बर्बाद किया ही, साथ ही देशवासियों को मरने के लिए सड़क पर भी छोड़ दिया! और इनमें सबसे ज़्यादा भक्त ही हैं!"

खुद को सलमान की तरह समझते हैं हमारे पीएम- केआरके
कमाल आर खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना बॉलीवुड एक्टर सलमान से करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री खुद को सलमान की तरह ही समझते हैं, जो दिखने में हैं बिल्कुल कड़क, और खुद को समझते हैं सुपरस्टार, लेकिन हकीकत में हैं सुपरफ्लॉप।

ऋचा चड्ढा ने भी साधा था निशाना
आपको बता दें कि कमाल आर खान के अलावा बॉलीवुड से ऋचा चड्ढा ने भी हाल ही में कोविड से पैदा हुए हालात को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही उन्होंने सरकारी व्यवस्थाओं पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।उन्होंने कहा था, 'हमारे पास 20 स्मार्ट शहर हैं, हम सुपरपावर भी बन जाएंगे और हमारे पास 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था और नौकरियां होंगी! आप ऐसा कह सकते हैं, लेकिन इसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। आज के समय में हमारे पास ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां, बेड्स, वैक्सीन और श्मशान में जलाने के लिए लकड़ियां तक भी नहीं हैं।'
ये भी पढ़ें: ऑक्सीजन ना होने की बात कहते हुए रो पड़े दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल के एमडी, वीडियो












Click it and Unblock the Notifications