ऑक्सीजन ना होने की बात कहते हुए रो पड़े दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल के एमडी, वीडियो
नई दिल्ली, 24 अप्रैल: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी दिल्ली के अस्पताल ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी से लगातार मौतों की बात भी सामने आ रही है, वहीं अस्पताल मरीजों को भर्ती करने से भी मना कर रहे हैं। दिल्ली के तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया में स्थित बत्रा अस्पताल के एमडी डॉ. एससीएल गुप्ता ने कहा कि हमारे पास ऑक्सीजन की उपलब्धता नहीं है, हम किसी को झूठा सहारा नहीं देना चाहते हैं। ऐसे में हमने मरीजों को लेकर आ रहे लोगों को कह दिया है कि आपको जहां ऑक्सीजन मिले, अपने मरीज को वहां ले जाइए। डॉ. एससीएल गुप्ता ऑक्सीजन ना मिलने के चलते अपनी बेबसी जाहिर करते हुए कैमरे पर ही रो पड़े।
Recommended Video

एससीएल गुप्ता ने बताया कि कल शाम से ही ऑक्सीजन का संकट चल रहा है। सरकार की ओर से 1500 लीटर की आपूर्ति हुई है, जिसके बाद कुछ राहत मिली है। दिल्ली के एक और अस्पताल सरोज अस्पताल में भी ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। अस्पताल की ओर से कहा गया कि हम ऑक्सीजन की कमी की वजह से नए रोगियों को भर्ती नहीं कर रहे।
दिल्ली के ज्यादातर अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट बना हुआ है। इन सभी अस्पतालों में सैकड़ों कोरोना रोगी भर्ती हैं जिन्हें लगातार ऑक्सीजन की आवश्यकता है। जयपुर गोल्डन, अस्पताल सर गंगा राम अस्पताल, बत्रा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी लगातार बनी हुई है। जयपुर गोल्डन अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि शुक्रवार को 25 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।
एम्स में करीब एक घंटे बंद रहीं इमरजेंसी सेवाएं
दिल्ली स्थित एम्स में भी कोरोना के चलते दबाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को करीब एक घंटे तक अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं बंद रहीं। ऑक्सीजन की पाइपलाइन में दवाब बढ़ने के बाद कुछ बदलाव किया गया, जिसके चलते सेवाएं रोकी गईं। एम्स के इमरजेंसी वार्ड में 100 कोरोना मरीज भर्ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications