JNUSU 2025: जेएनयू में आज छात्रसंघ चुनाव, 29 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला, मुकाबला बेहद रोचक

JNUSU 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया है। यह चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए है। इसके लिए चार सेंटर बनाए गए हैं।

जेएनयूएसयू चुनावी माहौल इस बार खासा रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें प्रमुख चार नाम अलग-अलग छात्र संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यूनाइटेड लेफ्ट पैनल से नितीश, एबीवीपी से शिखा स्वराज, एसएफआई और बापसा के अंबेडकराइट पैनल से चौधरी तैयबा अहमद, और एनएसयूआई से प्रदीप ढाका मुकाबले में हैं। इनके अलावा प्रेरित लोढा, रोशन कुमार, सिद्धार्थ गौतम, सुमन, वरके अविचल कुमार जैसे उम्मीदवार भी इस पद की दौड़ में हैं।

JNUSU 2025
Photo Credit:

जेएनयू में आज छात्रसंघ चुनाव

उपाध्यक्ष पद के लिए कुल पाँच दावेदार मैदान में हैं-आकाश कुमार रवानी, मनीषा, मोहम्मद कैफ, निट्टू गौतम और संतोष कुमार तो वहीं सचिव पद के लिए छह उम्मीदवार आमने-सामने हैं: अरुण प्रताप, कुणाल राय, मुन्तेहा फातिमा, रामनिवास गुर्जर, नीरज कुमार भरत और यारी नयम। और संयुक्त सचिव की पद के लिए नरेश कुमार, निगम कुमारी, रीतिका, सलोनी खंडेलवाल और वैभव मीणा के बीच टक्कर है।

मतदान दो पालियों में बैलेट पेपर से कराया जाएगा

इस चुनाव की सबसे खास बात ये है कि इस बार इस बार जेएनयू में लंबे समय से प्रभावी रहे लेफ्ट गठबंधन में फूट पड़ गई है। चार लेफ्ट संगठनों में से दो-आइसा और डीएसएफ-ने मिलकर यूनाइटेड लेफ्ट पैनल का गठन किया है। यह विभाजन आने वाले नतीजों पर खासा असर डाल सकता है। बता दे कि इस चुनाव में 43 प्रतिशत महिला व 57 प्रतिशत पुरुष विद्यार्थियों की उपस्थिति रहेगी। यह मतदान दो पालियों में बैलेट पेपर से कराया जाएगा।

छात्र सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक और दोपहर ढाई बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान कर सकेंगे। चुनाव के परिणाम 28 अप्रैल को घोषित किए जाएँगे। इस बार मतदान दो सत्रों में आयोजित हो रहा है, जिसमें कुल 7,906 पंजीकृत छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Today: दिल्ली के बाजार आज रहेंगे बंद, पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ व्यापारियों का बड़ा प्रदर्शन, जानिए सब

परिसर का माहौल पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा हुआ है। स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से लेकर स्कूल ऑफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चर स्टडीज तक हर कोना छात्रों की चहल-पहल से गुलजार है। सभी उम्मीदवार और उनके समर्थक अंतिम समय तक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क साधने में जुटे रहे। परिणाम दिन पता चलेगा कि किसने बाजी मारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+