जहांगीरपुरी हिंसा: एनएसए के तहत गिरफ्तार 5 आरोपी आठ दिन की पुलिस रिमांड पर

जहांगीरपुरी हिंसा: एनएसए के तहत गिरफ्तार 5 आरोपी आठ दिन की पुलिस रिमांड पर

नई दिल्ली, 23 अप्रैल: हनुमान जयंती के मौके पर शनिवार (16 अप्रैल) को दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले में एनएसए के तहत गिरफ्तार पांच आरोपियों को आठ दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। रोहिणी कोर्ट ने अंसार, सलीम चिकना, इमाम शेख, दिलशाद और आहिर की आठ दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर की है। वहीं अदालत ने इसी हिंसा के मामले में चार अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शनिवार को सभी नौ आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया था।

Recommended Video

    Jhangirpuri Violence: Ansar पर ED का शिकंजा Money Laundering का केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    जहांगीरपुरी हिंसा

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के वकील की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि ये मामला बहुत संवेदनशील है और इसमें काफी पूछताछ होनी बाकी है, जिससे साजिश में शामिल अन्य आरोपियों का पता लग सके। क्राइम ब्रांच की ओर से कोर्ट में कहा गया कि आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें और वक्त दिया जाए। पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की 8 दिन की पुलिस रिमांड मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

    दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने की अंसार से पूछताछ

    दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने भी शुक्रवार को जहांगीरपुरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए अंसार से पूछताछ की थी। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपी अंसार की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट की भी जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+