INDIA Maharally: रामलीला मैदान में जुटने लगी विपक्ष के नेताओं की भीड़, AAP नेता बोले- देश में बड़ा संदेश जाएगा

India Block Rally: आज रविवार को विपक्षी दलों के I.N.D.I.A अलायंस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में एक मेगा रैली आयोजित की गई है। विपक्षी गठबंधन ने इस रैली को 'लोकतंत्र बचाओ रैली' नाम दिया है। INDIA ब्लॉक की रैली पर आप नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम दिल्ली की सड़कों पर निकले और हमने देखा कि लोगों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गुस्सा है।

delhi news

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लोगों को ये पसंद नहीं आया कि एक सीएम को जेल हो। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली का आयोजन किया जा रहा है... INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां और उनके नेता इसमें हिस्सा लेंगे। देश में एक बड़ा संदेश जाएगा और यह भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।


वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि रैली का संदेश ये है कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। इस समय जो कोई भी भारत माता से प्यार करता है, जो कोई भी चाहता है कि भारत का संविधान बचे, वो हर व्यक्ति आज रैली का हिस्सा बनेगा... हम सभी को एक होना होगा।

वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, कि भाजपा की केंद्र सरकार तानाशाही पर उतारु है। पूरा देश आज इस रामलीला मैदान में इस तानाशाही हटाने के लिए, लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हो रहा है। जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है, ये संदेश देना है कि ये तानाशाही हमें बर्दाश्त नहीं है... भाजपा को आज INDIA गठबंधन की एकता से डर लग रहा है। भाजपा आज इसी डर की भाषा बोल रही है।

ज्ञात हो कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA ब्लॉक की इस रैली को लोकतंत्र बचाओ रैली' का नाम दिया गया है। देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। विपक्ष की इस महारैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, शिवसेना प्रमुख (UBT) उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रेयन, वामपंथी नेता सीताराम येचुरी, एनसीपी (पवार) शरद पवार समेत कई दिग्गज नेता मौजूद होंगे।

यह भी पढ़ें INDIA Maharally Delhi: आतिशी बोली- केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग पहुंचे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+