INDIA Maharally Delhi: आतिशी बोली- केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग पहुंचे
DELHI NEWS: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी दलों के प्रचार अभियान के बीच आज रविवार को विपक्षी दलों के I.N.D.I.A अलायंस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में एक मेगा रैली का आयोजन किया गया है। इसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। विपक्षी गठबंधन ने इस रैली को 'लोकतंत्र बचाओ रैली' नाम दिया है। इस रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल होंगी।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बताया कि आज रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली पर AAP मंत्री आतिशी ने कहा, "सुबह के 10 बजे हैं और लोग पहले से ही बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है... वे गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और उनके लिए संदेश भेज रहे हैं।
ज्ञात हो कि विपक्ष की लोकतंत्र बचाओ रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। आज आयोजित इस रैली को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि इस रैली के माध्यम से लोक कल्याण मार्ग (जहां प्रधानमंत्री का आवास स्थित है) को एक "कड़ा संदेश" दिया जाएगा किबीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार का "समय पूरा हो गया है।
यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और सौरभ ने अपनी गिरफ्तारी होने की जताई आशंका, किया ये बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications