दिल्ली में 50% से अधिक किशोर छाती के रोगों से संक्रमित, 29% अस्थमा के शिकार- वायु प्रदूषण पर डॉ. अरविंद कुमार

वायु प्रदूषण को लेकर आईसीएस-मेदांता के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि लंग केयर फाउंडेशन के अध्ययन के अनुसार दिल्ली के 50% से अधिक किशोर छाती के रोगों से ग्रसित हैं, 29% लोग अस्थमा के शिकार हैं।

नई दिल्ली, 7 नवंबर। वायु प्रदूषण को लेकर आईसीएस-मेदांता के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि लंग केयर फाउंडेशन के अध्ययन के अनुसार दिल्ली के 50% से अधिक किशोर छाती के रोगों से ग्रसित हैं, 29% लोग अस्थमा के शिकार हैं, जबकि 40 प्रतिशत लोग मोटापे से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे वायु प्रदूषण से बुरी तरह प्रभावित हैं।

Dr. Arvind Kumar

स्मोक टावर जनता के पैसों की बर्बादी
दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए स्थापित किए गए स्मोक टावर को लेकर उन्होंने कहा कि यह जनता के पैसों की बर्बादी है और एक गंभीर गलती है। क्योंकि कोई हवा स्वच्छ नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण ने कोरोना से अधिक लोगों की जान ली है।

यह भी पढ़ें: हरियाण सरकार अब ऐसे दिलाएगी रोजगार, 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा, 5 लाख नौकरियां मिलेंगी

वायु प्रदूषण एक स्वास्थ्य आपात स्थिति

वहीं, दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर पर्यावरणविद विमलेंदु झा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम उत्तर भारत में वर्तमान वायु प्रदूषण संकट की गंभीरता को समझें। यह एक स्वास्थ्य आपात स्थिति है। पराली जलाने का भी वायु प्रदूषण में बड़ा योगदान है। बता दें कि दिल्ली में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। सफर के आकलन के अनुसार आज सुबह 6.15 बजे दिल्ली की हवा की गुणवत्ता गंभीर पाई गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स 436 पाया गया। हालांकि राजधानी का एक्यूआई शनिवार रात को भी 437 था। दिल्ली की सरकार वायु प्रदूषण के प्रति खुद को गंभीर बताती है, लेकिन हालात में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। जहां दिल्ली की सरकार पड़ोसी राज्यों में होने वाले प्रदूषण को इसका जिम्मेदार मानते हैं, वहीं पड़ोसी राज्य केजरीवाल सरकार पर इसको लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+