दिल्ली के प्रदूषण पर बोले गोपाल राय, 27 नवंबर के बाद पर्यावरण में हो सकता है बदलाव
DELHI NEWS: दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को लेकर केजरीवाल चिंतित नजर आ रही है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने इस संबंध में एक महत्त्वपूर्ण बैठक की।

पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण को लेकर आज फिर से बैठक की गई, पराली जलने की घटनाएं काफी कम हो गईं है लेकिन प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। इसमें 36% वाहनों और 31% बायोमास बर्निंग के कारण प्रदूषण हो रहा है। उन्होंने बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 2-3 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
गोपाल राय ने आगे बताया कि GRAP-3 के तहत वाहनों को मॉनिटर करना, आग की घटनाओं को लेकर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि विशेष रूप से मॉनिटर किया जाए। अगले 2 दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी 27 नवंबर के बाद पर्यावरण में बदलाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें Naveen Kumar Profile: गेम-चेंजर हैं दबंग दिल्ली के कप्तान, लोग यूं ही नहीं कहते 'नवीन एक्सप्रेस'












Click it and Unblock the Notifications