दिल्ली के युवाओं के लिए अच्छी खबर, MCD में 6589 नई नौकरियों का प्रस्ताव पारित
MCD News Delhi: दिल्ली के युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। दिल्ली नगर निगम में 6589 नई नौकरियों का प्रस्ताव पारित किया है। राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसमें 2949 सिक्योरिटी गार्ड और 3640 सफ़ाई कर्मियों की नौकरियां होंगी। केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी स्कूलों में अब सफाई के लिए पृथक से सफ़ाईकर्मी होंगे और सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड होंगे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की तरह हम नगर निगम में भी शिक्षा को प्राथमिकता के आधार पर लेकर कार्य कर रहे हैं। इन नई नौकरियों से हमारे काफी से युवाओं को रोज़गार भी मिलेगा। हमारा लक्ष्य आने वाली पीढ़ी को तैयार करना है, उन्हें अच्छा माहौल देना है। शिक्षा के क्षेत्र में हम किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं होने देंगे। ज्ञात हो कि दिल्ली नगर निगम में आप के पास बहुमत हैं।
बुधवार को सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया कि आज दिल्ली के लोगों के लिए एक और ख़ुशख़बरी है।आज हमने दिल्ली नगर निगम में 6589 नई नौकरियों का प्रस्ताव पारित किया है। इन नई नौकरियों में 2949 सिक्योरिटी गार्ड और 3640 सफ़ाई कर्मियों की नौकरियाँ होंगी। MCD के स्कूलों में अब साफ़ सफ़ाई के लिए अलग से सफ़ाईकर्मी होंगे और सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड।
दिल्ली सरकार की तरह हम नगर निगम में भी शिक्षा को प्राथमिकता के आधार पर लेकर काम कर रहे हैं। इन नई नौकरियों से हमारे बहुत से युवाओं को रोज़गार भी मिलेगा। हमारा मक़सद आने वाली पीढ़ी को तैयार करना है, उन्हें बेहतर माहौल देना है। शिक्षा के क्षेत्र में हम किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं होने देंगे।ज्ञात हो कि इससे पहले इसी माह में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का निर्णय किया था।
यह भी पढ़ें सिलक्यारा सुरंग से बाहर आये श्रमवीर, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बताया एकता की जीत












Click it and Unblock the Notifications