25 मार्च से शुरू होगी केजरीवाल सरकार की यह योजना, 17 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

दिल्ली की केजरीवाल सरकार अपने वादे के अनुरूप 25 मार्च से घर-घर राशन योजना की शुरुआत करने जा रही है। सरकार ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार अपने वादे के अनुरूप 25 मार्च से घर-घर राशन योजना की शुरुआत करने जा रही है। सरकार ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है। 25 मार्च से इस योजना की शुरुआत दिल्ली के सीमापुरी इलाके के 100 घरों से की जाएगी।

Arvind Kejriwal

दिल्ली सरकार में खाद्द एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने विभाग के अधिकारियों से दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड और दिल्ली स्टेट कंज्यूमर कॉपरेटिव स्टोर लिमिटेड को सीमापुरी इलाके के 100 घरों को चिह्रित करने का निर्देश दिया है और विभाग से मामले में की गई कार्रवाई की तीन दिन के अंदर रिपोर्ट भी मांगी है। इमरान हुसैन ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि लाभार्थियों को जिस मात्रा में राशन दिया जाना है वह सुनिश्चित किया जाए इसके अलावा लाभार्थियों के पते का भी रिकॉर्ड रखा जाए ताकि उनके घर राशन पहुंचाने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

यह भी पढ़ें: 2025 तक दिल्ली का ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा लैस, बजट में रखा गया प्रावधान

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के 17 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों के लिए घर पर राशन पहुंचाने की घोषणा की थी, जिसकी 25 मार्च से शुरूआत होने जा रही है। खाद्द आपूर्ति विभाग ने दिल्ली को 70 सर्कल में बांट रखा है। सीमापुरी सर्कल के बाद सभी सर्कलों में इस योजना की शुरुआत की जाएगी। वहीं, अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली और बल्लीमारान में इस योजना की शुरुआत अप्रैल के महीने से होगी।

खाद्द आपूर्ति विभाग के मुताबिक इस योजना के लाभार्थियों को पिसाई का खर्च स्वयं ही उठाना होगा। वहीं घर-घर राशन पहुंचाने का डिलीवरी शुल्क कितना होगा और इसे कौन भरेगा इस बात पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मालूम हो कि इस योजना के बारे में दिल्ली सरकार ने 26 जनवरी को घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+