2025 तक दिल्ली का ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा लैस, बजट में रखा गया प्रावधान

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के बजट में ट्रांसपोर्टेशन प्रणाली को अगले 25 साल के अंदर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल से लैस करने का लक्ष्य रखा है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब देश आजादी के 100 साल पूरे कर रहा होगा, तब हमारी दिल्ली गाड़ियों के प्रदूषण से पूरी तरह मुक्त हो जाएगी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगले 25 वर्षों में दिल्ली की पूरी परिवहन प्रणाली को इलेक्ट्रिक गाड़ियों से लैस करने का होगा। हालांकि ये इतना आसान नहीं होगा, लेकिन असंभव भी नहीं हे।

Arvind kejriwal

इलेक्ट्रिक व्हीकल कैपिटल बनी दिल्ली

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सरकार ने सबसे बड़ा कदम अगस्त 2020 में उठाया, जब से दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू किया गया। दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम कर रही है। यही वजह है कि दिल्ली 'इलेक्ट्रिक वाहन राजधानी' भी बन गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 0.2 प्रतिशत से बढ़कर 2.21 प्रतिशत हो गई है। यह ई-वाहन नीति की सफलता का एक प्रमुख संकेत है।

लगेंगे 500 ई चार्जिंग स्टेशन

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि हम इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम कर हैं। दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए हमने चार्जिंग स्टेशनों की संख्या 72 से बढ़ाकर 500 करने का फैसला किया है। इस पर काम भी जल्द शुरू होगा। दिल्ली में लंदन की तर्ज पर रैपिड चार्जिंग पॉइंट भी बनाए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि वाहन चालकों को हर तीन किलोमीटर के अंदर एक ई-चार्जिंग स्टेशन मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+