दिल्ली कोर्ट के अंदर चली गोली, सुनवाई के लिए पेश हुए शख्स को मार डाला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द्वारका की एक अदालत के अंदर एक शख्‍स ने गोलीबारी कर दी। फायरिंग की इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई। मारा गया शख्‍स अदालत में सुनवाई के लिए उपस्थित हुआ था। मृतक की पहचान उपकार के रूप में हुई है, जो वकील अरुण शर्मा के कोर्ट नंबर-444 में फायरिंग के बाद गोली लगने से घायल हो गया था।

Firing inside a court in Dwarka Delhi, man appearing for hearing gunned down

उपकार के पक्ष के मुताबिक, उपकार अपने खिलाफ दर्ज एक मामले की सुनवाई के लिए अदालत परिसर पहुंचे थे। वहां एक हमलावर आया और अदालत परिसर के अंदर उस समय गोलियां चलाईं, जब वकील और कई अन्य लोग मौजूद थे। उसके बाद हमलावर परिसर से फरार हो गया। न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। पुलिस अब हत्‍यारोपी की तलाश कर रही है, जिसकी पहचान एक वकील के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+