दिल्ली के ESI अस्पताल में लगी आग, 7 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
दिल्ली, 20 मई: राजधानी में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोरोना को लेकर हालात पटरी पर आ ही रहे थे कि गुरुवार दोपहर पंजाबी बाग में स्थित ESI अस्पताल में आग लग गई। आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही आसपास की इमारतों को भी खाली करवाया जा रहा है, ताकी नुकसान को कम किया सके। फिलहाल अभी तक किसी को भी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से धुंआ उठता हुआ देखा। इसके बाद तुरंत आपातकालीन नंबरों पर सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों के साथ रेस्क्यू टीम वहां पर पहुंची। फिलहाल सभी मरीजों को सुरक्षित अस्पताल से बाहर निकाल लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आग पर काबू पर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मरीजों को रेक्स्यू करने की थी। अब वो घटना की वजहों का पता लगाने में जुटे हैं।
नर्सिंग होम में भी लगी थी आग
दो हफ्ते पहले पश्चिमी दिल्ली में स्थित यूके नर्सिंग होम में आग लग गई थी। घटना के वक्त अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। हालांकि कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था, जिस वजह से बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक वहां पर कोरोना के 26 मरीज थे, जबकि आग बेसमेंट में लगी थी। जिस वजह से कुछ ही देर में हालात काबू में आ गए।












Click it and Unblock the Notifications