विराट-रोहित के साथ स्पेशल क्लब में KL Rahul की एंट्री! राजस्थान के खिलाफ रचा इतिहास, बनाया गजब का रिकॉर्ड
KL Rahul Record: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के रोमांचक मुकाबले में केएल राहुल की 75 रनों की पारी ने दिल्ली को राजस्थान पर शानदार जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के साथ राहुल ने आईपीएल में 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतकर रविंद्र जडेजा की बराबरी कर ली है। अब वे रोहित, विराट और धोनी जैसे दिग्गजों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। राहुल ने जीत के बाद टीम के संतुलित माहौल को इस सफलता का श्रेय दिया।
केएल राहुल ने किया कमाल (KL Rahul Record)
राजस्थान द्वारा दिए गए 226 रनों के लक्ष्य के सामने दिल्ली को एक ऐसी पारी की जरूरत थी, जो रन रेट को काबू में रखे। केएल राहुल ने मोर्चे से नेतृत्व किया और महज 40 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी ने राजस्थान के गेंदबाजों को पूरी तरह मैच से बाहर कर दिया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जीत के साथ ही केएल राहुल ने रचा इतिहास
इस प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के साथ ही केएल राहुल ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। वे अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच बनने वाले संयुक्त रूप से चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। केएल राहुल 17 अवॉर्ड के साथ रविंद्र जडेजा की बराबरी कर ली है। अब राहुल के आगे सिर्फ एमएस धोनी (18), विराट कोहली (20) और रोहित शर्मा (21) ही हैं।
जीत के बाद राहुल ने क्या कहा?
मैच के बाद राहुल ने अपनी टीम के संघर्ष और ड्रेसिंग रूम के माहौल पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि नतीजे हमारे पक्ष में नहीं जा रहे थे, लेकिन हमारे बीच कोई बड़ी गलतियां नहीं हो रही थीं। हमने ड्रेसिंग रूम में बहुत ईमानदार बातचीत की। हम बस बड़े मौकों को भुनाने में चूक रहे थे, जो आज हमने कर दिखाया। राहुल ने यह भी साफ किया कि लगातार हार के बावजूद टीम का मनोबल कभी नहीं गिरा।
राजस्थान जैसे मजबूत टीम को उनके घर में हराना दिल्ली के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। 225 रन जैसे बड़े स्कोर को सफलतापूर्वक चेज करना यह बताता है कि दिल्ली की बल्लेबाजी अब लय में लौट आई है। इस जीत ने पॉइंट्स टेबल के समीकरण को और भी दिलचस्प बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications