VIDEO: लग्जरी कार छोड़ ऑटो में बैठा IPL का सबसे खतरनाक बल्लेबाज! पत्नी और बेटी भी साथ आईं नजर

Heinrich Klaasen Rides Auto video: आईपीएल 2026 में 414 रन ठोकने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। क्लासेन अपनी पत्नी और बेटी के साथ ऑटो रिक्शा का लुत्फ उठाते नजर आए। कुछ दिन पहले एक फैन के साथ हुए प्राइवेसी विवाद के बाद क्लासेन का यह शांत रूप फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे फिलहाल सीजन के तीसरे टॉप स्कोरर हैं।

क्लासेन की सादगी ने जीता फैंस का दिल (Heinrich Klaasen Rides Auto video)

मैदान पर छक्कों की बारिश करने वाले क्लासेन हैदराबाद की सड़कों पर किसी लग्जरी एसयूवी के बजाय ऑटो रिक्शा की सवारी करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में क्लासेन की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो में क्लासेन कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वे अपनी बेटी को गोद में लेकर ऑटो का इंतजार करते दिखे और फिर बड़े प्यार से उसे सीट पर बिठाकर खुद भी अंदर बैठ गए।

Heinrich Klaasen 1

क्लासेन की पत्नी ने शेयर की तस्वीरें

इसके बाद क्लासेन की पत्नी, सोने क्लासन ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑटो के अंदर बैठे हुए परिवार की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कीं। यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब महज कुछ दिन पहले ही क्लासेन एक विवाद के कारण सुर्खियों में थे। रिपोर्ट के मुताबिक एक फैन बिना अनुमति के उनके परिवार का वीडियो बना रहा था, जिस पर क्लासेन ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

9 मैचों में जड़ दिए 414 रन

उस घटना के बाद सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की प्राइवेसी को लेकर बहस छिड़ गई थी। हालांकि, अब ऑटो की सवारी वाले इस वीडियो ने माहौल बदल दिया है और लोग उनके शांत और व्यवहारिक स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में क्लासेन का बल्ला आग उगल रहा है। क्लासेन ने 9 मैचों में कुल 414 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप की रेस में वे फिलहाल सीजन के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

टॉप-10 रन बनाने वालों की सूची में क्लासेन इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो टॉप-3 (सलामी बल्लेबाजी) में नहीं खेलते। मिडिल ऑर्डर में आकर इस तरह की निरंतरता दिखाना उन्हें इस सीजन का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाता है। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल में मजबूती से आगे बढ़ रही है और क्लासेन इसमें एक्स-फैक्टर साबित हो रहे हैं। उनकी फिनिशिंग एबिलिटी के दम पर ही हैदराबाद कई मैचों में बड़े स्कोर बनाने और लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+