आज "ब्लैक डे" मना रहे किसान संगठन, आंदोलन को 6 महीने पूरे हो गए, सरकार ने मांगे नहीं मानीं

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुए किसान संगठनों के आंदोलन को 6 माह पूरे हो गए हैं। आज प्रदर्शकारियों द्वारा "ब्लैक डे" मनाया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का कहना है कि, सरकार ने मांगें नहीं मानीं। काले कानून नहीं हटाए। हमारे लिए यह "काला दिन" है और ऐसे मौके पर किसान काले झंडे ही लगा रहे हैं।

Rakesh Tikait says- Govt isnt listening to us

Recommended Video

    Kisan Andolan: Farm Laws के खिलाफ आज देशभर में किसान मनाएंगे Black Day | वनइंडिया हिंदी

    टिकैत ने कहा, "हम भी तिरंगा लेकर चल रहे हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। यहां (दिल्ली) कोई नहीं आ रहा है। लोग जहां हैं, वहां झंडे लगा रहे हैं।"

    Rakesh Tikait says- Govt isnt listening to us

    इससे पहले बीते रोज टिकैत ने कहा था कि, 26 मई को हम सभी काले झंडे लगाएंगे। अलग से कोई भीड़-भाड़ या जनसभा नहीं होगी। बाहर से कोई दिल्ली नहीं आएगा। लोग जहां भी होंगे, ये झंडे लगाएंगे। उन्होनें कहा कि, हजारों-लाखों किसानों को धरने-प्रदर्शनों पर 6 महीने हो गए हैं, लेकिन सरकार नहीं सुन रही है। इसलिए हम काले झंडे लगा रहे हैं।

    Rakesh Tikait says- Govt isnt listening to us

    पीएम मोदी को पद पर आज 7 साल पूरे
    किसान संगठनों की ओर से 26 मई को मनाया जा रहा है। यह वही दिन है, जब नरेंद्र मोदी ने 7 साल पहले प्रधानमंत्री पद की कुर्सी संभाली थी। 2021 में जहां एक ओर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर मोदी को 7 साल पूरे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किसान संगठनों के आंदोलन को भी 6 महीने पूरे हो रहे हैं। किसान संगठनों के नेताओं ने ऐलान किया कि, लोग अपने गांव-घर, दुकानों और इंडस्ट्री पर काले झंडे लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+